——शौर्यनमन——
श्री गोविंद सिंह का जन्म ग्राम गौहर, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री महाराज सिंह था।
4 जनवरी, 1966 की रात को सशस्त्र डाकुओं ने गौहर गांव निवासी श्री महाराज सिंह के घर पर डाका डाला। लूट के समय ग्रामवासियों को दूर रखने के लिए वे अंधाधुंध गोलियां भी चलाते रहे। इस बीच महाराज सिंह के दो पुत्र घर से बाहर निकलने में सफल रहे और उन्होंने सहायता के लिए शोर मचाया। उनकी पुकार सुनकर कई ग्रामवासी उनकी सहायता के लिए निकल आए।
डाकुओं ने उन पर गोलियां बरसाईं और दो ग्रामवासियों को घायल कर दिया। परन्तु गांव के लोगों ने भाले और लाठियों के साथ आग्नेयास्त्रों से लैस डाकुओं का सामना किया। श्री गोविंद सिंह घर की दीवार फांदकर तीन मीटर नीचे आंगन में कूद पड़े जहां डाकू उनके पिता को रस्सी से बांधकर सता रहे थे। वे एक बहादुर ग्ग्रमवासी तखत सिंह के साथ मिलकर डाकुओं पर टूट पड़े। इस मुकाबले में महाराज सिंह, तखत सिंह तथा दो अन्य ग्रामवासी मारे गये तथा गोविंद सिंह और उनके भाई गंभीर रूप से घायल हुए।
स्थिति चिन्ताजनक थी। फिर भी दो वीर ग्रामवासी हुकुम सिंह तथा लखन सिंह लड़ते-लड़ते घर के अंदर पहुंच गये और उन्होंने दो डाकुओं को घेर लिया। उनमें से एक, कमरे की खपरैल की छत में बने सुराख के रास्ते भागने में सफल हो गया परन्तु उन्होंने दूसरे डाकू को घेरकर एक कमरे में बंद कर दिया।
सशस्त्र डाकुओं के विरूद्ध कार्रवाई में श्री गोविंद सिंह ने अनुकरणीय वीरता तथा साहस की मिसाल कायम की। उन्हें अशोक चक्र प्रदान किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

