shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र कैप्टन आर हर्षन

——-शौर्यनमन——-
कैप्टन आर हर्षन (आई सी-62541), सुपुत्र श्री के राधाकृष्णन नायर का जन्म 15 अप्रैल, 1980 को मेनाकॉड, तिरुवनन्तपुरम, केरल में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री के राधाकृष्णन नायर था। उन्हें दिसंबर 2002 में पैराशूट रेजिमेंट में कमीशन मिला था।

2007 में कैप्टन हर्षन जम्मू एवं कश्मीर के लोलाब घाटी में विदेशी आतंकवादियों को पकड़ने के लिए 2 पैराशूट रेजिमेंट की ‘ए’ टीम की कमान कर रहे थे। 7 मार्च, 2007 को अपने छोटे से दल का नेतृत्व करते हुए उन्होंने स्वयं दो आतंकवादियों को मार गिराया था, किन्तु 20 मार्च, 2007 को उससे भी कठिन चुनौती उनका इंतजार कर रही थी जब उन्हें सूचना मिली कि कुछ आतंकवादी एक मकान में छिपे हुए हैं, कैप्टन हर्षन तुरन्त अपनी सैन्य टुकड़ी के साथ संदिग्ध मकान की ओर गए और उसकी घेराबंदी की।

4:30 बजे चार आतंकवादियों ने, कम दृश्यता का लाभ उठाते हुए, घेराबंदी तोड़कर कैप्टन हर्षन और उनके साथियों पर गोलीबारी करते हुए भागने का प्रयास किया। संख्या में कम होने पर भी कैप्टन हर्षन ने एक आतंकवादी को मार गिराया। परंतु इस गोलाबारी की झड़प में गोलियां लगने से उनकी जांघ जख्मी हो गई।

जख्मों की परवाह न करते हुए उन्होंने वीरता के साथ दूसरे आतंकवादी पर प्रहार किया और उसे मार गिराया। वे गर्दन पर गोलियों से घायल होने के बावजूद आतंकवादियों से लड़ते रहे और वीरगति को प्राप्त करने से पहले उन्होंने तीसरे आतंकवादी को घातक रूप से घायल कर दिया।
इस संक्रिया में कैप्टन आर हर्षन ने उच्चतम कोटि के नेतृत्व तथा साहस का प्रदर्शन किया और सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र श्री लखन सिंह

Chandra kishore

अशोक चक्र (मरणोपरांत) श्री लज्जाराम

Vinay Dixit

Kamlesh Kumari Yadav कमलेश कुमारी यादव: अशोक चक्र विजेता, भारत की नारी शक्ति

Chandra kishore

Leave a Comment