——-शौर्यनमन——-
फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुहास बिस्वास (नं-2883 जी.डी. (पी)) का जन्म 9 सितंबर, 1924 को कलकत्ता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनके पिता का नाम सैमुअल बिस्वास था। उन्हें 24 अप्रैल, 1944 को भारतीय वायु सेना में जनरल ड्यूटी (पाइलट) के रूप में कमीशन मिला।
रविवार 3 फरवरी, 1952 को सुहास बिस्वास एक डेवोन विमान को उड़ाकर लखनऊ से दिल्ली ला रहे थे। उसमें सेना के 6 वरिष्ठ अधिकारी (कमांडर, पश्चिमी कमान, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, क्वार्टर मास्टर जनरल, एक डिवीजन कमांडर, मिलिट्री सेक्रेटरी और डिप्टी डाइरेक्टर सप्लाई और ट्रांसपोर्ट, सेना मुख्यालय) सवार थे। करीब 18:00 बजे जैसे ही विमान लखनऊ से चला पोर्ट इंजन में गंभीर खराबी आ गई और उसमें आग लग गई। फ्लाइट लेफ्टिनेंट बिस्वास ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की परंतु असफल रहे। अतः उन्होंने आपात अवतरण का निर्णय किया। यद्यपि अब अंधेरा होने लगा था परन्तु फिर भी हल्की रोशनी में उन्होंने एक समतल भूमि को विमान अवतरण के लिए चुन लिया। 1820 मीटर की ऊंचाई से उतरते समय विमान का जलता हुआ पोर्ट इंजन नीचे गिर पड़ा और विमान नियंत्रण से बाहर हो गया। लेकिन फ्लाइट लेफ्टिनेंट बिस्वास फिर से उसे नियंत्रण में ले आए। इसके बाद उन्होंने दूसरे इंजन को बंद किया और बहुत ही विषम परिस्थिति में विमान को नीचे उतारा। इस प्रकार एक भीषण दुर्घटना टल गई।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुहास बिस्वास ने इस घोर विपत्ति में विशिष्ट उड़ान पटुता, प्रेरक नेतृत्व और साहस का प्रदर्शन किया। उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

