shauryasaga.com
Saplings Planted in the Name of Martyrs, Students Pledge to Serve the Nation and Protect Nature
SNF

शहीदों के नाम रोपे पौधे, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र और प्रकृति की सेवा का संकल्प shaurya naman

शहीदों के नाम रोपे पौधे, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र और प्रकृति की सेवा का संकल्प

Saplings Planted in the Name of Martyrs, Students Pledge to Serve the Nation and Protect Nature

shaurya naman..

आवासीय सरस्वती विद्यापीठ और वीआईपी चैंपियन स्कूल में पौधारोपण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के साथ मिला करियर मार्गदर्शन

सतना।

shaurya naman शहीदों के अमर बलिदान को प्रकृति और नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल के तहत शौर्य नमन द्वारा आज आवासीय सरस्वती विद्यापीठ एवं वीआईपी चैंपियन स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों तथा कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री जयदेव ताम्रकार विशेष अतिथि और विद्यापीठ के कोषाध्यक्ष सचिन चौधरी जी रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने शहीदों की स्मृति में पौधे रोपित कर उनके अमर बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

shaurya naman
vriksha mitra by shaurya naman

इस अवसर पर शौर्य नमन के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष श्री रोहित चतुर्वेदी एवं श्री अक्षय तरहालकर सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, शहीदों के प्रति कृतज्ञता, राष्ट्रसेवा तथा शिक्षा एवं करियर से जुड़े विभिन्न अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित कर देश और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

shaurya naman

कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि शहीदों के नाम पर लगाया गया प्रत्येक पौधा केवल पर्यावरण को समृद्ध करने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्य और बलिदान की प्रेरणा देने वाला जीवंत स्मारक है।

शौर्य नमन की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को शहीदों की गौरवगाथा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। विद्यालय परिसर में लगाए गए ये पौधे आने वाले वर्षों में शहीदों की स्मृति के जीवंत प्रतीक बनकर विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरित करेंगे।

 

Related posts

Kanailal Dutt कानाईलाल दत्त: बंगाल का निर्भीक ‘शेर’ जिसने फांसी को हंसते-हंसते गले लगाया

shauryaadmin

शहीद सिपाही हरमिंदर सिंह: देश के लिए समर्पित एक जीवन

shauryaadmin

Tashi Namgyal : How a Missing Yak Changed India’s History: Remembering the Hero of Kargil

shauryaadmin

Leave a Comment