——-शौर्यनमन——-
निरीक्षक मोहन चंद शर्मा का जन्म 2 जुलाई, 1965 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चाखुटिया मासी ग्राम में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री नरोत्तम शर्मा था।
1989 में वे दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर नियुक्त हुए। एक काबिल पुलिस अधिकारी के बतौर उन्हें बिना बारी की प्रोन्नति मिली तथा दिल्ली पुलिस के विशेष कक्ष में उनकी नियुक्ति की गई।
उन्हें बड़ी संख्या में आतंकवादियों, डाकुओं एवं अपराधियों का सफाया करने का गौरव प्राप्त हुआ।
निरीक्षक श्री मोहन चन्द शर्मा को 19 सितंबर, 2008 को एक खास सूचना मिली कि दिल्ली के श्रृंखला बम धमाकों के संबंध में वांछित एक संदिग्ध अपराधी जामिया नगर, नई दिल्ली के बटला हाऊस क्षेत्र के एक फ्लैट में छिपा हुआ है।
सात सदस्यीय दल का नेतृत्व करते हुए श्री शर्मा तुरंत उस फ्लैट पर पहुंचे। ज्योंही उन्होंने फ्लैट में प्रवेश किया, फ्लैट के अन्दर छिपे हुए आतंकवादियों ने उनके ऊपर गोली की पहली बौछार दी। निर्भीकता के साथ उन्होंने गोलीबारी का जवाब दिया। इस प्रकार दोनों तरफ से चली गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए तथा एक पकड़ा गया।
श्री मोहन चंद शर्मा ने आतंकवादियों से लड़ते हुए अनुकरणीय साहस तथा कर्तव्यपरायणता का प्रदर्शन किया तथा सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

