——-शौर्यनमन——-
सूबेदार मेजर खरका बहादुर लिम्बू (जे सी-30385) का जन्म ग्राम मंत्री पुखरी, इम्फाल, मणिपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री अर्थ बीर लिम्बू था। 5 दिसंबर, 1929 को वे 8 असम राइफल्स में भर्ती हुए। उन्हें पहले भी वीरता के लिए मिलिट्री क्रॉस से सम्मानित किया गया था।
1961 में 8 असम राइफल्स को नागा हिल्स में तैनात किया गया था। 26 अप्रैल, 1961 को सूबेदार मेजर लिम्बू ने एक प्लाटून की कमान संभाली और उन्हें जंगल की अगम्य घाटी में स्थित नगा विद्रोहियों के एक ठिकाने पर कब्ज़ा करने का दायित्व सौंपा गया। ठिकाना काफी गहरा बना था और उसे बांस की डंडियों से ढके लंबे घेरे से मोर्चाबंद किया गया था। ठिकाने के चारों ओर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण इस ठिकाने पर हमला करना बहुत ही खतरनाक था।
26 अप्रैल को 4:00 बजे सूबेदार मेजर लिम्बू अपनी सुरक्षा की जरा भी परवाह न करते हुए, विरोधी गोलीबारी के बीच से होते हुए उस घेरे तक पहुंच गए और मुट्ठी भर आदमियों को साथ लेकर पास के बंकर पर हमला बोल दिया। वे जवाबी हमला बोलने वाले विद्रोहियों पर टूट पड़े। दो को गोली मार दी और दो राइफलें कब्जे में कर लीं। परन्तु इस कार्रवाई में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अपने शरीर के अंदर राइफल की गोली होने के बावजूद वे घिसटते हुए आगे बढ़े, एक बंकर में दो हथगोले फेंके तथा तीन और विद्रोहियों को गोली मार दी। जीवन के अंतिम क्षणों में भी वे अपने सैनिकों को विद्रोहियों की सुरक्षा पंक्ति को तोड़ने और उन्हें मारने के लिए प्रोत्साहित करते रहे। यद्यपि सूबेदार मेजर लिम्बू ने अभियान में अपना जीवन उत्सर्ग कर दिया परन्तु विद्रोहियों का मजबूत ठिकाना उन्होंने नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के फलस्वरूप इलाके से विद्रोहियों का अंततः सफाया किया जा सका।
इस कार्रवाई में सूबेदार मेजर खरका बहादुर लिम्बू ने असम राइफल्स के सर्वोच्च परंपरा के अनुरूप उत्कृष्ट नेतृत्व, साहस और वीरता का प्रदर्शन किया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

