—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार पदम सिंह धामा
हवलदार जय प्रकाश सिंह जून
ग्रेनेडियर मोहन काठात
ग्रेनेडियर अमरदीप सिंह घणघस
यूनिट – 16 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
द्रास सेक्टर का युद्ध
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
—————————————————————————–
हवलदार पदम सिंह धामा
2672679W
03-06-1962 – 08-05-1999
वीरांगना – श्रीमती मुकेश देवी
हवलदार पदम सिंह धामा का जन्म 3 जून 1962 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की बड़ौत तहसील के बिनौली गाँव में, श्री अजब सिंह धामा एवं श्रीमती शकुंतला देवी के परिवार में हुआ था। विद्यालय शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वर्ष 1980 में वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन में, ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था। भिन्न-भिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियां में सेवाएं देते हुए वर्ष 1999 तक वह हवलदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
—————————————————————————–
हवलदार जय प्रकाश सिंह जून
2673634H
13-11-1960 – 08-05-1999
वीरांगना – श्रीमती कमलेश देवी
हवलदार जय प्रकाश सिंह का जन्म 13 नवंबर 1960 को संयुक्त पंजाब (अब हरियाणा) में वर्तमान झज्जर जिले की बादली तहसील के देशलपुर गांव में हवलदार रण सिंह जून एवं श्रीमती प्यारी देवी के परिवार में हुआ था। 23 सितंबर 1980 को वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन में, ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वह हवलदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
—————————————————————————–
ग्रेनेडियर मोहन काठात
2688620
वीरांगना – श्रीमती शांति देवी
ग्रेनेडियर मोहन काठात का जन्म राजस्थान के पाली जिले की नानणा पंचायत के सोडपुरा गांव में श्री बाबू काठात एवं श्रीमती फुंदी काठात के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था।
—————————————————————————–
ग्रेनेडियर अमरदीप सिंह घणघस
2688053
05-04-1974 – 08-मई-1999
ग्रेनेडियर अमरदीप सिंह घणघस का जन्म 5 अप्रैल 1974 को हरियाणा के पानीपत जिले की इसराना तहसील के बांध गांव में चौधरी श्री प्रेम सिंह घणघस एवं श्रीमती बेदो देवी के परिवार में हुआ था। 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर 22 फरवरी 1995 को वह अंबाला से भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।
—————————————————————————–
वर्ष 1998 से ही, 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन कारगिल के द्रास सेक्टर में तैनात थी। बटालियन के सैनिक इस सेक्टर में नियंत्रण रेखा के साथ-साथ अग्रिम चौकियों पर तैनात थे। नियंत्रण रेखा पर अनेक समय चेतावनी नहीं देते हुए युद्धविराम का उल्लंघन होता रहता था। 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन क्षेत्र के दो छोरों पर कंपनी के दो पोस्ट पर तैनात थी।
शेष दो कंपनियों को, ग्रीष्मकाल में किसी आतंकवाद विरोधी आकस्मिक घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए द्रास में रखा गया था। मई 1999 के आरंभ में, बटालिक-याल्दोर सेक्टर में शत्रु की असामान्य गतिविधियां देखी गईं और इनके परिणामस्वरूप भारतीय सेना की इकाइयों ने अपने उत्तरदायित्व के क्षेत्र में आक्रामक गश्त आरंभ कर दी थी।
8 मई 1999 को हवलदार पदम सिंह द्रास सेक्टर में ऐसे ही एक गश्ती दल के सदस्य थे। हवलदार पदम सिंह के गश्ती दल को घुसपैठियों की उपस्थिति की जांच करने और ग्रीष्म ऋतु में अग्रिम चौकियों पर पुनः जाने के लिए पर्याप्त रूप से हिम पिघल गई है या नहीं यह भी सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया था कि। जब यह टुकड़ी गश्त कर रही थी, तब इस क्षेत्र में घुसपैठ कर चुके शत्रु सैनिकों ने इस गश्ती दल पर आक्रमण कर दिया।
हवलदार पदम सिंह और उनके साथियों ने भी प्रत्युत्तर में आक्रमण किया और वहां भीषण मुठभेड़ आरंभ हो गई। इस मुठभेड़ में गोलियां लगने से हवलदार पदम सिंह धामा, हवलदार जय प्रकाश सिंह जून, ग्रेनेडियर मोहन काठात और ग्रेनेडियर अमरदीप सिंह घणघस गंभीर रूप से घायल हो गए और अंततः वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil8May
#Kargil16Grenadiers
#KargilUP
#KargilBagpatDistrict
#KargilHaryana
#KargilJhajjarDistrict
#KargilRajasthan
#KargilPaliDistrict
#KargilHaryana
#KargilPanipatDistrict
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

