——-शौर्यनमन——-
सूबेदार सुरिन्दर सिंह (जे सी 498232) का जन्म 18 जनवरी, 1957 को जम्मू एवं कश्मीर के अखनूर तहसील के जाध गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री खजान सिंह था। 29 सितंबर, 1976 को उन्हें सिख रेजिमेंट में भर्ती किया गया था।
2002 में सूबेदार सुरिन्दर सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात प्लाटून की कमान संभाल रहे थे। 3 मार्च, 2002, को जब इस क्षेत्र में आतंकवादियों की एक टोली देखी गई, तो सूबेदार सुरिन्दर सिंह ने त्वरित तथा निर्णायक भिड़ंत में एकदम नजदीक जाकर एक आतंकवादी को गोली मार दी। इसी बीच, शेष आतंकवादी जंगल में तितर-बितर हो गए, किंतु सूबेदार सुरिन्दर सिंह ने हिम्मत नहीं हारी। तलाशी के दौरान वे एक शिलाखंड के पीछे से होने वाली कारगर गोलीबारी की चपेट में आ गए, किंतु व्यक्तिगत सुरक्षा की बिल्कुल भी परवाह न करते हुए वे रेंगकर आगे बढ़े। इस बीच एक आतंकवादी उन पर टूट पड़ा परन्तु गुत्थम-गुत्था की लड़ाई में सूबेदार सुरिन्दर सिंह ने उसे गोली से उड़ा दिया।
इसी बीच चार आतंकवादी जो तराला गांव के एक घर में घुस गए थे उन्होंने भारी गोलाबारी शुरू कर दी। तब स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सूबेदार सुरिन्दर सिंह उस घर में घुसने का रास्ता बनाने के लिए स्वेच्छा से आगे आए। भारी गोलीबारी के बावजूद वे अपनी जान को जोखिम में डालकर छत पर चढ़ गए तथा विस्फोट करके छत में छेद कर दिया। अपने मिशन को समाप्त कर जब वे लौट रहे थे तब आतंकवादियों ने उनके ऊपर एक ग्रेनेड फेंका जिसके परिणामस्वरूप उनके पूरे शरीर पर स्पिलिंटर से घाव हो गए। गंभीर घावों के बावजूद सुरिन्दर सिंह आतंकवादियों से लगातार जूझते रहे तथा दो अन्य आतंकवादियों को मार डाला। बाद में पीछे हटते समय घावों के कारण वे वीरगति को प्राप्त हुए। इस प्रकार, सूबेदार सुरिन्दर सिंह ने उत्कृष्ट वीरता का प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

