shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र मेजर भूकांत मिश्र

——-शौर्यनमन——-
मेजर भूकांत मिश्र

अशोक चक्र (मरणोपरांत), कुमाऊं रेजिमेंट

मेजर भूकांत मिश्र (आई सी-22479) का जन्म 15 जून, 1941 को आगरा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री बी एल मिश्र था। उन्हें कुमाऊं रेजिमेंट में 2 अगस्त, 1964 को कमीशन मिला।

1984 में 15 कुमाऊं रेजिमेंट को अमृतसर में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ में भाग लेने के लिए तैनात किया गया था। 6 जून, 1984 को मेजर मिश्र के नेतृत्व में बटालियन की एक कंपनी को भलीभांति सुरक्षित स्वर्ण मंदिर परिसर को आतंकवादियों से खाली कराने का दायित्व सौंपा गया। इस प्रकार का एक प्रयास एक दिन पहले विफल हो चुका था। 4:40 बजे कंपनी एक आर्मड पर्सनल कैरियर की ओट में आगे बढ़ी, परन्तु वह जल्द ही आतंकवादियों की एन्टी टैंक फायर का निशाना बन गया। तभी कंपनी पर स्वचालित हथियारों से प्रभावी गोलीबारी होने लगी और उसके आठ सैनिक हताहत हुए। तब मौके की गंभीरता को देखते हुए मेजर मिश्र अपनी सुरक्षा की जरा भी परवाह न करते हुए कंपनी का नेतृत्व संभालने के लिए आगे बढ़े। उन्होंने सैनिकों से अपना अनुसरण करने को कहा और इमारत के भू-तल पर धावा बोल दिया। उनकी इस निर्भीकता ने सैनिकों को प्रेरणा दी और उनका अनुसरण करते हुए वे लक्ष्य तक पहुंच गए।
उसी समय एक लाइट मशीन गन की प्रभावी गोलीबारी ने कंपनी को आगे बढ़ने से रोक दिया। मेजर मिश्र अपनी सुरक्षा की परवाह न कर रेंगते हुए उस ठिकाने तक गए और एक हथगोला फेंक कर उन्होंने मशीन गन को नष्ट कर दिया। इमारत में घुसने के प्रयास में वे मशीन गन की बौछार से गंभीर रूप से घायल हो गए और वीरगति को प्राप्त हुए।
इस संक्रिया में मेजर भूकांत मिश्र ने भारतीय सेना की उच्च परम्पराओं के अनुरूप उत्कृष्ट वीरता, अदम्य साहस

और अनुकरणीय नेतृत्व का परिचय दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Related posts

फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुहास बिस्वास

Chandra kishore

अशोक चक्र सैकिंड लेफ्टिनेंट पोलुर मुथुस्वामी रमन

Chandra kishore

अशोक चक्र (मरणोपरांत), 3 गोरखा राइफल्स लेफ्टिनेंट कर्नल जगन्नाथ रावजी चिटनिस (Ashok Chakra Hero- Lieutenant Colonel Chitnis Ashok Chakra)

Vinay Dixit

Leave a Comment