——-शौर्यनमन——-
14 मई 1999 को, अपरान्ह के 3:30 बजे, जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले के काकसर सेक्टर के द्रास ब्लॉक में अग्रिम चौकियों की ओर गश्त पर निकला , 4 जाट बटालियन का एक गश्ती दल कैप्टन सौरभ कालिया के नेतृत्व में, बजरंग पोस्ट की ओर बढ़ रहा था। उसी समय, हिम गलने से पूर्व से ही नियंत्रण रेखा लांघ कर बजरंग पोस्ट के बंकरों में स्थिति लिए हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने घात लगाकर उनपर आकस्मिक और अप्रत्याशित आक्रमण कर दिया।
कैप्टन सौरभ कालिया ने त्वरित वायरलेस से वरिष्ठ अधिकारियों को इस स्थिति के बारे में सूचित किया और अपने सीमित सैनिकों और शस्त्रों के साथ उनसे संघर्ष किया, किंतु गोलियां समाप्त हो जाने से पाकिस्तानी सैनिकों ने, घेर कर उन्हें बंदी बना लिया। इस गश्ती दल से पुनः संपर्क स्थापित नहीं होने पर 15 मई 1999 को भारतीय सेना द्वारा इस गश्ती दल को MISSING घोषित कर दिया गया।
इन भारतीय बंदी सैनिकों को, 15 मई 1999 से 6 जून 1999 तक शत्रुओं ने बर्बरता, पाशविकता, क्रूरता, नृशंसता व अमानवीयता की सारी सीमाएं पार करते हुए अभूतपूर्व मानसिक व शारीरिक यातनाएं दी।
इन बंदी सैनिकों के शरीर को सिगरेटों से जलाया, नाक, कान, होंठ, गुप्तांग व अंगुलियां काट दीं, लगभग सारे दाँत व हड्डियां तोड़ दीं, कानों में लोहे की गरम सलाखें डाली, आँखे फोड़ कर निकाल दीं, बंदूक की बट के वार से खोपड़ियां तोड़ दी और 22 दिनों की यातना के पश्चात इनकी कनपटी पर गोली मार कर हत्या कर दी।
जब भारत ने इन सैनिकों को खोजने के प्रयास आरंभ किए तब 9 जून 1999 को इन सैनिकों के क्षत-विक्षत शव भारत को सौंपे गए। इन सैनिकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह उजागर हुआ कि जब ये सैनिक जीवित थे तब उनके साथ यह क्रूरता की गई।
इस गश्ती दल के सदस्य थे….
(1) कैप्टन सौरभ कालिया
IC58522
29-06-1976 – 15-05-1999
परिजन – डॉ. एन. के. कालिया, श्रीमती विजय देवी
पालनपुर शहर
जिला – कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
(2) सिपाही अर्जुनराम बसवाना
3189781
05-10-1976 – 15-05-1999
परिजन – श्री चोखाराम बसवाना, श्रीमती भंवरी देवी
गाँव – बूढ़ी (नया नाम अर्जुनपुरा)
तहसील व जिला – नागौर (राजस्थान)
(3) सिपाही नरेश सिंह सिनसिनवार
3185589
07-01-1972 – 15-05-1999
वीरांगना – श्रीमती कल्पना देवी
गाँव – छोटी बल्लभ, तहसील – इगलास
जिला – अलीगढ. (उत्तर प्रदेश)
(4) सिपाही बनवारी लाल बगड़िया
3189313
15-07-1977 – 15-05-1999
वीरांगना – श्रीमती संतोष देवी
गाँव – सिगडोला छोटा, तहसील – लक्ष्मणगढ़
जिला – सीकर (राजस्थान)
(5) सिपाही मूलाराम बिडियासर
3188443
01-07-1976 – 15-05-1999
वीरांगना – स्व. श्रीमती रामेश्वरी देवी
गाँव – कठौती, तहसील – जायल
जिला – नागौर (राजस्थान)
(6) सिपाही भीकाराम मूंढ़
3188451
16-01-1977 – 15-05-1999
वीरांगना – श्रीमती भँवरी देवी
गाँव – पातुसर, तहसील – पचपदरा
जिला – बाड़मेर (राजस्थान)
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में जिस पाकिस्तान के 93 हजार युद्धबंदी सैनिकों को भारत ने सकुशल छोड़ दिया था, उस भारत के सैनिकों के साथ पाकिस्तान ने यह किया। जब हमारे देश में किंचित बुद्धिजीवी पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने का राग अलापते हैं, तो असीम पीड़ा होती है।
जिस देश में सचिन तेंदुलकर की “छींक-खाँसी”, शाहरूख खान का “पीठ दर्द” , सलमान खान की “जेल और बेल”, बच्चन परिवार की विदेश यात्रा, ऐश्वर्या, करीना, विद्या बालन और अन्य अभिनेत्रियों के विवाह, गर्भधारण, गर्भावस्था और इनकी संतानों की बालसुलभ चेष्टाएं भी एक वृहद समाचार बन जाती है।
उसी देश में कैप्टन कालिया के वृद्ध पिता डॉ. एन. के. कालिया आज भी देश के इन निरपराध सैनिकों की क्रूरतम हत्याओं को एक युद्ध अपराध सिद्ध करने व भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में इस प्रकरण को उठाने के लिए एक दीर्घ व अंतहीन संघर्ष कर रहे हैं।
हमारे ये सैनिक अपने ही देश की सीमा में गश्त कर रहे थे। इन्होंने किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन नहीं किया था। यदि, यही घटना इजरायल या अमेरिका के सैनिकों के साथ होती, तो उस विरोधी देश की ईंट से ईंट बजा दी जाती। काश! भारत भी इन सैनिकों की नृशंसतम हत्याओं का ऐसा ही कड़ा प्रत्युत्तर देता।
आज का युवावर्ग क्रिकेटरों, बॉलीवुड के भांडों, रियलिटी शो के फूहड़ नमूनों (जिन्हें हास्य कलाकार कहना भी कला का अपमान है) के नाम चहक कर बता देगा, किंतु इन सैनिकों के नामों और इनके परम बलिदान से अनभिज्ञ है।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil15May
#Kargil4Jat
#KargilRajsthan
#KrgilHimachalPradesh
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

