—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
राइफलमैन सुनील जंग महत
9421568N
13-11-1978 – 15-05-1999
यूनिट – 1/11 गोरखा राइफल्स
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
राइफलमैन सुनील जंग महत का जन्म 13 नवम्बर 1978 को, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग नगर में, श्री नारायण जंग महत एवं श्रीमती बीना देवी के परिवार में हुआ था। सुनील जंग अपनी दो बहनों के एकमात्र भाई थे। इनका बाल्यकाल सैन्य परिवेश में ही व्यतीत हुआ था, अतः आरंभ से इनके मन में देशभक्ति की भावना व्याप्त हो गई थी। मात्र 16 वर्ष की आयु में ही वह भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 11 गोरखा राइफल्स की 1st बटालियन में, राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।
राइफलमैन सुनील जंग की प्रथम तैनाती हिमाचल प्रदेश के पालमपुर क्षेत्र में हुई थी। वर्ष 1997 में उन्हें सियाचिन ग्लेशियर में, तैनात किया गया था। कारगिल युद्ध से पूर्व सुनील जंग अवकाश पर अपने घर लखनऊ आए थे। अवकाश के पश्चात वह बटालियन में पहुंचे तो उन्हें ज्ञात हुआ की उनकी बटालियन मई में पूना जाएगी , किंतु सीमा पर युद्ध विराम उल्लंघन और घुसपैठ की घटनाओं में वृद्धि होने पर 10 मई 1999 को उनकी बटालियन को जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में पहुंचने के आदेश दिए गए।
कारगिल क्षेत्र में पहुंचने के पश्चात, कंपनी कमांडर के आदेश पर उनकी टुकड़ी बटालिक सेक्टर के कुकर थांग क्षेत्र में आगे बढ़ने लगी। तीन दिवस तक भीषण संघर्ष हुआ। 15 मई 1999 को राइफलमैन सुनील जंग शत्रुओं से संघर्ष कर रहे थे। आकस्मिक उनके मुख पर गोली लगी और सिर के आर-पार हो गई और वह तत्क्षण वीरगति को प्राप्त हुए। कारगिल युद्ध में 1/11 गोरखा राइफल्स बटालियन के वह प्रथम बलिदानी थे।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil15May
#Kargil1_11GorkhaRifles
#KargilUttrakhand
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

