—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
कर्नल ललित राय
वीर चक्र
यूनिट – 1/11 गोरखा राइफल्स
खालूबर का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
कर्नल ललित राय का जन्म 24 अगस्त 1956 को उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखंड) के देहरादून में एक नेपाली परिवार में मेजर के.बी. राय के घर में हुआ था। उन्हें 7/11 गोरखा राइफल्स बटालियन में कमीशन प्राप्त हुआ था। कारगिल युद्ध के समय वह जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में 17 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन की कमान संभाल रहे थे। मई 1999 में उन्हें युद्ध क्षेत्र में तैनात 1/11 गोरखा राइफल्स बटालियन की कमान सौंपी गई।
“ऑपरेशन विजय” में 2 जुलाई 1999 को, कर्नल ललित राय को बटालिक उप-क्षेत्र में, सामरिक रूप से महत्वपूर्ण व दुर्जेय खालूबर की चोटियों पर अधिकार करने का कार्य सौंपा गया था। आक्रमणकारी दल के आगे बढ़ते समय भारी मात्रा में शत्रु के प्रभावी फायर ने उनके सैनिकों को दबा दिया। इस अनावृत व भेद्य स्थान पर शत्रु के लक्ष्य पर आने के संकट को समझते हुए कर्नल राय ने अपने 5 नंबर प्लाटून को आगे बढ़ने में बाधा उत्पन्न कर रहे शत्रु को हटाने का आदेश दिया व उन्होंने स्वयं अपने मुट्ठी भर सैनिकों का चोटी पर पहुंचने के लिए नेतृत्व किया।
गोरखाओं के आक्रमण के संकट को भांपते हुए 30-40 शत्रु सैनिकों ने तीन ओर से गोरखाओं पलटवार किया। इस फायरिंग में कर्नल राय के घुटने पर आघात लगने घाव हो गया। घाव होते हुए भी उन्होंने अपने सैनिकों से साहसपूर्वक लड़ने का आव्हान किया व उन्हें उच्च स्तर पर प्रोत्साहित करने का व्यक्तिगत उदाहरण प्रस्तुत किया। लक्ष्य पर अधिकार होने तक कर्नल राय ने मोर्चे से हटना अस्वीकार कर दिया।
इसने उनके सैनिकों का मनोबल बढ़ाया व गोरखाओं ने पुनः एक बार समूह बनाकर लक्ष्य पर अधिकार कर लिया। इस चोटी पर भारत का आधिपत्य बटालिक उप-क्षेत्र के युद्ध में निर्णायक सिद्ध हुआ। इस ऑपरेशन में शत्रु के 25 सैनिक मारे गए व एक स्टिंगर मिसाइल, एयर डिफेंस तोपें व महत्वपूर्ण प्रलेख (Documents) सहित भारी मात्रा में शस्त्रों व गोला-बारूद पर अधिकार कर लिया गया।
कर्नल ललित राय ने शत्रु की प्रचंड फायरिंग का सामना करते हुए विशिष्ट वीरता का प्रदर्शन किया एवं बटालिक उपक्षेत्र की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी विशिष्ट वीरता व अनुकरणीय नेतृत्व के लिए 15 अगस्त 1999 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#KargilYodha
#Kargil2July
#Kargil1_11GorkhaRifles#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
previous post

