—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार रतन कुमार सिंह
4257831A
15-04-1959 – 02-07-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना श्रीमती वीणा देवी
यूनिट – 1 बिहार रेजिमेंट
जुबैर हिल का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
हवलदार रतन कुमार सिंह का जन्म 15 अप्रैल 1959 को बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर ब्लॉक के तिरासी गांव में श्री केदारनाथ सिंह एवं स्व. श्रीमती स्नेहलती देवी के परिवार में प्रथम संतान के रूप में हुआ था। गांव में प्राथमिक शिक्षा तथा मैट्रिक की शिक्षा अपने ननिहाल से प्राप्त करने के पश्चात 28 फरवरी 1979 को वह भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 1 बिहार बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। अपने सेवाकाल में वह सोमालिया में, तथा 42 इंफेट्री बिग्रेड के मुख्यालय और 46 बंगाल बटालियन एनसीसी में भी पदस्थापित रहे थे।
“ऑपरेशन विजय” में 29 जून 1999 की मध्यरात्रि कारगिल के बटालिक सेक्टर में 16470 फीट की ऊँचाई पर स्थित जुबैर हिल के शीर्ष से पाकिस्तानी घुसपैठियों को निष्कासित करने के लिए 1 बिहार बटालियन की, एक कंपनी की, 3 प्लाटून को यह कार्य दिया गया।
29 जून 1999 की मध्यरात्रि से 2 जुलाई 1999 तक चले इस भीषण संघर्ष में दो पाकिस्तानी कमांडो सहित अनेक घुसपैठिये मारे गए। 1 बिहार बटालियन के 10 सैनिक घायल हुए थे व हवलदार रतन कुमार सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil2July
#Kargil1Bihar
#KargilBihar
#KargilBhagalpurDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
previous post

