shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 25 जुलाई 1999 हवलदार कृपाल सिंह रावत

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार कृपाल सिंह रावत
4055876X
01-08-1956- 25-07-1999
वीरांगना – श्रीमती पुष्पा देवी
यूनिट – 18 गढ़वाल राइफल्स
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
हवलदार कृपाल सिंह का जन्म 1 अगस्त 1956 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की पट्टी मनारस्युं क्षेत्र के दिउसा गांव में श्री गोपाल सिंह रावत एवं श्रीमती बिंदी देवी के परिवार में हुआ था। माध्यमिक तक शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 18 गढ़वाल बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने भारतीय शांति सेना द्वारा श्रीलंका में, चलाए गए “ऑपरेशन पवन” में भी भाग लिया था। अपनी बटालियन में विभिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं देते हुए वह हवलदार मेजर के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
कारगिल युद्ध के समय वह अपनी बटालियन के साथ युद्धक्षेत्र में तैनात थे। “ऑपरेशन विजय” में, 25 जुलाई 1999 को, हजारों फीट ऊंची, हिमाच्छादित चोटियों पर, तोपों व स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित, सुदृढ़, बंकरों में, स्थिति लिए हुए शत्रु से घोर विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते हुए हवलदार कृपाल सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
#KargilPauriGarhwalDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 30 जून 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 4 जुलाई 1999 हवलदार सुरेश गणपति चव्हाण

Chandra kishore

परमवीर चक्र लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे

Chandra kishore

Leave a Comment