—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
राइफलमैन आशीष कुमार महला
2893847F
01-03-1977 – 15-06-1999
वीरांगना – श्रीमती बिमला देवी
यूनिट – 2 राजपुताना राइफल्स
तोलोलिंग का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
राइफलमैन आशीष कुमार का जन्म 1 मार्च 1977 को हरियाणा के जींद जिले की जींद तहसील के घिमाना गांव में 19 राजरिफ के हवलदार राम मेहर महला एवं श्रीमती अंगूरी देवी के परिवार में हुआ था। 27 अक्टूबर 1997 को वह भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 2 राजरिफ बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में राइफलमैन आशीष कुमार ‘चार्ली’ कंपनी के 7th प्लाटून के 5 नंबर सेक्शन के 1 नंबर LMG (लाइट मशीन गन) का कर्तव्य निर्वहन कर रहे थे। 12/13 जून 1999 की रात्रि में उनके सेक्शन को द्रास सेक्टर में तोलोलिंग शिखर पर स्थित शत्रु के बंकरों पर अधिकार करने का आदेश दिया गया। राइफलमैन आशीष कुमार अपने सेक्शन की अगुवाई कर रहे थे। शत्रु की ओर से निरंतर प्रचुर मात्रा में फायर आ रहा था। इस मध्य उनके सेक्शन के तीन सैनिक घायल हो गए और कुछ समय के लिए उनका आक्रमण रूक गया।
किंतु, उनका सेक्शन निरंतर शत्रु की ओर बढ़ता रहा। शत्रु के बंकर से मात्र 50 मीटर के अंतर तक पहुंचते ही निरंतर शत्रु की यूनिवर्सल मशीनगन (UMG) का फायर आया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होते हुए भी वह अपने सेक्शन के साथ आगे बढ़ते रहे व शत्रु पर आक्रमण करते रहे। अंततः 15 जून 1999 को वह वीरगति को प्राप्त हुए थे। राइफलमैन आशीष कुमार ने विवाह के मात्र डेढ़ वर्ष पश्चात ही राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil15June
#Kargil2RajRif
#Kargil2RajRifTololing
#KargilHaryana
#KargilJindDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

