shauryasaga.com
Kargil storyVeer Chakra

कारगिल युद्ध 9 जुलाई 1999 सूबेदार निर्मल सिंह

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सूबेदार निर्मल सिंह
JC208096M
06-05-1957 – 09-07-1999
वीर चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती मंजीत कौर
यूनिट – 8 सिख रेजिमेंट
टाईगर हिल का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
सूबेदार निर्मल सिंह का जन्म 6 मई 1957 को पंजाब के गुरुदासपुर जिले की गुरदासपुर तहसील के छीना बेट गांव में सरदार श्री धन्ना सिंह एवं श्रीमती शांति कौर के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण कर वह भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 8 सिख बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
अपनी बटालियन में विभिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं देते हुए वह सूबेदार के पद पर पदोन्नत हो चुके थे। कारगिल युद्ध में वह अपनी बटालियन के साथ युद्धक्षेत्र में तैनात थे।
“ऑपरेशन विजय” में 5 जुलाई 1999 को, सूबेदार निर्मल सिंह द्रास सब-सेक्टर में एक स्थान पर पांव रोपने (FOOTHOLD) के लिए एक लघु दल का नेतृत्व कर रहे थे। आक्रमण करते समय सूबेदार निर्मल सिंह ने शत्रु की गतिविधि देखी। इससे पूर्व कि शत्रु कोई प्रतिक्रिया देता, उन्होंने अपने सैनिकों को स्वचालित शस्त्रों से शत्रु पर फायर करने का निर्देश दिया।
उन्होंने शत्रु को भारी हताहत किया और उसे पीछे हटने के लिए विवश कर दिया। सूबेदार निर्मल सिंह तत्परता से लक्ष्य पर पहुंचे और वहां अधिकार कर लिया। आगामी दिवस शेष कंपनी ने उनका अनुसरण किया और अपने रक्षण को पुनर्गठित किया। सूबेदार निर्मल सिंह ने अपनी प्लाटून को ‘हेलमेट’ के आगे ढलान पर तैनात किया।
प्रात 6:00 बजे, शत्रु ने टाईगर हिल और ट्रिग हाइट से हेलमेट और इंडिया गेट पर तीव्र फायरिंग की और इसके पश्चात शत्रु ने सिख सैनिकों की स्थिति पर पलटवार किया, जिससे आमने-सामने की भीषण संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में सूबेदार निर्मल सिंह और उनके सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल होते हुए भी सूबेदार निर्मल सिंह असाधारण साहस और वीरता के साथ अंतिम श्वास तक शत्रु से जूझते रहे। उनकी इस टुकड़ी ने शरीर में चेतना रहने तक शत्रु को आगे नहीं बढ़ने दिया।
सूबेदार निर्मल सिंह के शत्रु के साथ अति समीप के एकाकी संघर्ष ने उनके निकट के अन्य सैनिकों को भी शत्रु पर आक्रमण करने और उसके पलटवार को खदेड़ने के लिए प्रेरित किया। सूबेदार निर्मल सिंह ने भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं और राष्ट्र सेवा में 9 जुलाई 1999 को सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil9July
#Kargil8Sikh
#KargilPunjab
#KargilGurdaspurDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 25 जून 1999 राइफलमैन सुभाष आस्रुबा सानप

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 12 जुलाई 1999 हवलदार सरतूल सिंह कतल

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 26 जून 1999 ग्रेनेडियर अरविंद्र सिंह गंधर्व

Chandra kishore

Leave a Comment