shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र सिपाही बुध सिंह गौड़

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही बुध सिंह गौड़
वीर चक्र
यूनिट – 4 राजपूत रेजिमेंट
ऑपरेशन रिडल
भारत-पाक युद्ध 1965
सिपाही बुध सिंह गौड़ का जन्म ब्रिटिश भारत में 14 फरवरी 1944 को अविभाजित पंजाब (वर्तमान हरियाणा) के महेन्द्रगढ़ जिले के अगह्यर जगरौली गांव में ठाकुर जयमल सिंह के घर में हुआ था। फरवरी 1962 में वह भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 4 राजपूत बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
16 मई 1965 को, पाकिस्तानी घुसपैठियों ने जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में हमारी एक चौकी पर आक्रमण किया। आक्रमण को विफल कर दिया गया और सिपाही बुध सिंह की बटालियन को घुसपैठियों को पीछे धकेलने और एक विशेष एरिया पाॉइंट (ब्लैक रॉक) पर अधिकार करने का आदेश दिया गया। यह स्थिति अत्यंत ही विशेष थी और घुसपैठियों द्वारा इसे दृढ़ता से रक्षित किया गया था।
पाकिस्तानी हमारे सैनिकों पर मोर्टार, लाइट मशीन गन और लघु शस्त्रों से सटीक गोला वृष्टि कर रहे थे। सिपाही बुध सिंह अपनी कंपनी के प्रमुख सेक्शन में थे। जब उस पर आक्रमण आरंभ किया गया, तो सिपाही बुध सिंह ने आगे बढ़कर सहायता की और किंचित घुसपैठियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपनी स्वयं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते हुए, उन्होंने घुसपैठियों पर हथगोले फेंके और लक्ष्य प्राप्त करने तक उन पर फायरिंग करते रहे।
ब्लेक रॉक एरिया को पुनः अधिकार में लेने के पश्चात MOPPING UP ऑपरेशन में सिपाही बुध सिंह ‘C’ कंपनी के 9 नंबर प्लाटून के सदस्य थे। रात्रि में जब ऑपरेशन प्रगति पर था, उसी समय आकस्मिक शत्रु की एक लाइट मशीनगन (LMG) ने दांई ओर से भयानक गोली वर्षा आरंभ कर दी, जिससे यह ऑपरेशन संकटमय रूप से बाधित हो गया।
सिपाही बुध सिंह ने कुछ समय प्रतीक्षा करने के पश्चात अपने सेक्शन के साथियों को उस पाकिस्तानी मशीनगन को व्यस्त रखने के लिए कहा और अपनी सुरक्षा की अवहेलना कर दो हथगोले लेकर ढलान पर रेंगते हुए आगे बढ़े। वह छिपते हुए पीछे की ओर से मशीनगन बंकर के समीप पहुंचे और एक हथगोला बंकर में फेंक दिया, जिससे उस मशीनगन के चालक मारे गए। इस संकटमय मिशन को पूर्ण करने के पश्चात, सिपाही बुध सिंह अपनी राइफल के साथ शत्रु की मशीनगन भी लेकर ढलान से नीचे आ गए।
इस कार्रवाई में सिपाही बुध सिंह ने उच्च कोटि के साहस, पहल और कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। सभी संभावित बाधाओं के विरुद्ध वीरता प्रदर्शन के लिए, उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया। वह हवलदार के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
#OpRiddle
#IndoPakWar19654Rajput
#IndoPakWar196516May

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Related posts

कारगिल युद्ध 21 जून 1999 कैप्टन बाल्यादा मुथन्ना करियप्पा

Chandra kishore

वीर चक्र सिपाही जैल सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 29 जून 1999 कैप्टन मरिध्योधन वीटिल सूरज

Chandra kishore

Leave a Comment