shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र सिपाही जैल सिंह

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही जैल सिंह
27579P
वीर चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती अजीत कौर
यूनिट – 1 सिख रेजिमेंट
मीर कलसी का रण
भारत-पाक युद्ध 1947-48
सिपाही जैल सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में हुआ था। वह पंजाब के गुरदासपुर जिले की बटाला तहसील के दयालगढ़ गांव के निवासी थे। 1947-48 के भारत-पाकिस्तान कश्मीर युद्ध में वह भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट की 1 बटालियन में सिपाही के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
4 जून 1948 की, भोर में कश्मीर घाटी में कबायलियों के विरुद्ध ऑपरेशन में, 1 सिख बटालियन की ‘A’ कंपनी के 2 नंबर प्लाटून पर शत्रु के अग्रिम सेक्शन ने आक्रमण किया। शत्रु ने दो सुदृढ़ कंपनियों के साथ बंदूकों, मोर्टारों और मीडियम मशीन गनों के समर्थन से घातक और भयंकर आक्रमण किया और शत्रु अग्रिम स्थिति के 20 गज भीतर आने में सफल हो गए।
सिपाही जैल सिंह ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए अपनी ब्रेन गन से गोलियां चलाईं और शत्रु को ठेंगा दिखाते हुए उसके अग्रिम सैनिकों से निपटने के लिए आगे बढ़े। इस कार्रवाई में उन्हें घातक रूप से गोलियां लगी और उनकी बाईं जांघ में गंभीर घाव हो गया, किंतु यह साहसी और दृढ़ निश्चयी सैनिक शत्रु की ओर आगे बढ़ता रहा।
इससे शत्रु इतना अस्तव्यस्त हो गया कि आकस्मिक वे सिपाही जैल सिंह की स्थिति से पीछे हट गए। शत्रु गोलियां चलाते हुए पीछे हट रहे थे, उसी समय सिपाही जैल सिंह के सिर में एक गोली लगी, जिसने तत्क्षण इस वीर सैनिक के प्राण ले लिए।
सिपाही जैल सिंह का यह वीरतापूर्ण कार्य, अपने जीवन के प्रति घोर उपेक्षा और कर्तव्य के प्रति समर्पण न केवल प्लाटून के समस्त रैंकों के लिए उत्कृष्ट उदाहरण थे अपितु शत्रु की अंतिम पराजय के लिए भी उत्तरदाई थे। सिपाही जैल सिंह को मरणोपरांत “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।

#भारतपाकयुद्ध1947_48_4_June_1948
#भारतपाकयुद्ध1947_48_1Sikh

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

वीर चक्र लांस नायक पूर्ण बहादुर थापा

Chandra kishore

वीर चक्र मेजर सोमेश कपूर

Chandra kishore

वीर चक्र हवलदार तिलक राज

Chandra kishore

Leave a Comment