shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह

——-शौर्यनमन——-
लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह (आई सी 61417), का जन्म 1 फरवरी, 1978 को झारखंड के रांची जिले के नामकुम में हुआ था। उनके पिता का नाम कैप्टन जनमेज सिंह ठाकुर था। 8 दिसंबर, 2001 को उन्हें जम्मू एवं कश्मीर लाइट इन्फैंट्री में कमीशन मिला था।

2 जनवरी, 2004 को 18:50 बजे दो सशस्त्र आतंकवादी जम्मू रेलवे स्टेशन में घुस आए तथा यात्रियों पर अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए उन्होंने तीन लोगों को मार डाला तथा 15 लोगों को घायल कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह अपनी क्विक रिऐक्शन टीम के साथ तुरंत स्टेशन पर पहुंचे। 19:25 बजे इस टुकड़ी ने पुलिस दल के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन की तलाशी शुरू की परन्तु आतंकियों का पता नहीं चला।

20:20 बजे लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह जब अपने दल

के साथ वापस लौट रहे थे तभी पैदल पुल की सीढ़ियों के नीचे छिपे एक आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी जिससे एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। इस पर लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह दौड़ते हुए भागने का प्रयास कर रहे उस आतंकवादी के नजदीक पहुंचे तथा उसे तुरंत मार डाला। इसी बीच, पास ही में छिपे हुए दूसरे आतंकवादी ने उन पर गोली चलाई और हथगोला फेंका। गोलीबारी के दौरान एक गोली लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह के ऊपर वाले होंठ पर आ लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बावजूद लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह ने उस आतंकवादी को धर दबोचा तथा मार डाला। लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह ने अकेले ही दोनों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया, जिससे जम्मू रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए अनेक यात्रियों की जान बच गई। बाद में, लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह गंभीर घावों के कारण वीरगति को प्राप्त हो गए।
लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह ने अनुकरणीय वीरता का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र नायक निर्भय सिंह

Chandra kishore

अशोक चक्र लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी

Chandra kishore

अशोक चक्र सेकंड लेफ्टिनेंट पी. एम. रमन

Chandra kishore

Leave a Comment