shauryasaga.com
Kargil storySena Medal

कारगिल युद्ध 3 जून 1999 ग्रेनेडियर मुनीष कुमार यादव

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
ग्रेनेडियर मुनीष कुमार यादव
2683467L
01-09-1970 – 03-06-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती मंजू देवी
यूनिट – 18 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
तोलोलिंग का रण
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
ग्रेनेडियर मुनीष कुमार का जन्म 1 सितंबर 1970 को उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर ब्लॉक के गढ़िया घुटारा गांव में श्री वेदराम सिंह यादव एवं श्रीमती सुशीला देवी के परिवार में हुआ था। 26 सितंबर 1988 को वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 18 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था।
अपने सेवाकाल में उन्होंने भिन्न-भिन्न परिचालन परिस्थितियां और स्थानों पर ऑपरेशन पवन (श्री लंका), ऑपरेशन फॉल्कन, ऑपरेशन रक्षक (J&K) व अपने अंतिम ऑपरेशन विजय में सेवाएं दी थी।
“ऑपरेशन विजय” में, 2/3 जून 1999 की रात्रि में, 18 ग्रेनेडियर्स बटालियन की एक टुकड़ी को लेफ्टिनेंट कर्नल विश्वनाथन के नेतृत्व में द्रास सेक्टर के तोलोलिंग पहाड़ी क्षेत्र में, 15000 फीट की ऊंचाई पर स्थित, अत्याधुनिक स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित, सुदृढ़ एक शत्रु स्थिति पर पांव रोपने (FOOTHOLD) के लिए उस पर आक्रमण करने और साथ ही साथ पूर्व की कार्रवाई में वहां बलिदान हुए सैनिकों के शवों को निकाल कर लाने का कार्य भी सौंपा गया था। ग्रेनेडियर मुनीष कुमार भी इस टुकड़ी के सदस्य थे। जब यह आक्रमणकारी टुकड़ी अपने लक्ष्य के निकट पहुंची, तो आकस्मिक शत्रु ने इस पर प्रचंड फायरिंग आरंभ कर दी।
इस भयानक संघर्ष में, अत्यंत विषम परिस्थितियों में असाधारण साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता प्रदर्शित करते हुए ग्रेनेडियर मुनीष कुमार वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया।
वीरांगना श्रीमती मंजू देवी भरथना में गैस एजेंसी संचालित कर रही हैं।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil3June
#Kargil18Grenadiers
#KargilUP
#KargilMainpuriDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 25 जुलाई 1999 नायक हनुमान सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जुलाई 1999 गनर सजीव गोपाल पिल्लई

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 5 जुलाई 1999 सिपाही सतपाल सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment