shauryasaga.com
Kargil storySena Medal

कारगिल युद्ध 3 जून 1999 ग्रेनेडियर प्रवीण कुमार यादव

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
ग्रेनेडियर प्रवीण कुमार यादव
2683738
02-01-1969 – 03-06-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती सुमन देवी
यूनिट – 18 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
तोलोलिंग का रण
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
ग्रेनेडियर प्रवीण कुमार का जन्म 2 जनवरी 1969 को उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले के अंजनी गांव में श्री जगदीश सिंह यादव एवं श्रीमती जगरानी देवी के परिवार में हुआ था। 22 अक्टूबर 1988 को वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 18 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था।
अपने सेवाकाल में उन्होंने भिन्न-भिन्न परिचालन परिस्थितियां और स्थानों पर श्री लंका में ऑपरेशन पवन, ऑपरेशन फॉल्कन, ऑपरेशन रक्षक (J&K) व अपने अंतिम ऑपरेशन विजय में सेवाएं दी थी।
“ऑपरेशन विजय” में, 2/3 जून 1999 की रात्रि में, 18 ग्रेनेडियर्स बटालियन की एक टुकड़ी को लेफ्टिनेंट कर्नल विश्वनाथन के नेतृत्व में द्रास सेक्टर के तोलोलिंग पहाड़ी क्षेत्र में 15000 फीट की ऊंचाई पर स्थित, अत्याधुनिक स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित, सुदृढ़ एक शत्रु स्थिति पर पांव रोपने (FOOTHOLD) के लिए उस पर आक्रमण करने और साथ ही साथ पूर्व की कार्रवाई में वहां बलिदान हुए सैनिकों के शवों को निकाल कर लाने का कार्य भी सौंपा गया था। ग्रेनेडियर प्रवीण कुमार भी इस टुकड़ी के सदस्य थे। जब यह आक्रमणकारी टुकड़ी अपने लक्ष्य के निकट पहुंची, तो आकस्मिक शत्रु ने इस पर प्रचंड फायरिंग आरंभ कर दी।
इस भयानक संघर्ष में, अति विषम और कठिन परिस्थितियों में असाधारण साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता प्रदर्शित करते हुए ग्रेनेडियर प्रवीण कुमार वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हें मरणोपरांत “सेना मेडल” से सम्मानित किया गया।

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil3June
#Kargil18Grenadiers
#KargilUP
#KargilMainpuriDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 30 मई 1999 सूबेदार हरफूल सिंह कुलहरी

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 12 जून 1999 सिपाही हरदेव प्रसाद सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध गनर रमेश विक्रम भाई जोगल

Chandra kishore

Leave a Comment