shauryasaga.com
Sena Medal

कारगिल युद्ध के प्रथम बलिदानी सेना मेडल लांस नायक खड़ग सिंह गुर्जर

कारगिल युद्ध के प्रथम बलिदानी
—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक खड़ग सिंह गुर्जर
3180920 A
07-04-1969 – 06-05-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती मनोहरी देवी
यूनिट – 12 जाट रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
लांस नायक खड़ग सिंह का जन्म 7 अप्रैल 1969 को राजस्थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के नंगली गुजरान गांव में श्री पोकर राम कसाना एवं श्रीमती पतासी देवी के परिवार में हुआ था। 19 जून 1987 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में, रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 12 जाट बटालियन में, सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
जम्मू -कश्मीर में, भारत-पाकिस्तान सीमा पर सर्दियों में, अत्यधिक ऊंचाई वाले अग्रिम क्षेत्रों से दोनों देशों की सेनाएं चौकियां रिक्त कर पीछे हट जाती है, किंतु वर्ष 1999 की सर्दियों में ही पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा लांघ कर, निर्जन अग्रिम क्षेत्रों की ऊंचाईयों पर भारतीय सेना की चौकियों/बंकरों पर अधिकार कर लिया था।
इस कारण कारगिल युद्ध से पूर्व, हिम पिघलते ही वहां छिटपुट झड़पें और गोली वर्षा आरंभ हो गई। लांस नायक खड़ग सिंह की 12 जाट बटालियन उस समय जलवायु की अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में, हजारों फीट ऊंची पहाड़ियों पर सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र के निकट तैनात थी।
6 मई 1999 को, लांस नायक खड़ग सिंह अपने साथियों के साथ तुर्तुक क्षेत्र में गश्त कर थे। पूर्व से ही, वहां घुसपैठ कर चुके पाकिस्तानी सेना की नॉर्दर्न लाइट इंफेंट्री रेजिमेंट के सैनिकों ने घात लगा कर उन पर गोलियां चलाईं। आकस्मिक और अप्रत्याशित रूप से हुए इस आक्रमण में लांस नायक खड़ग सिंह को गोलियां लगी और वह वीरगति को प्राप्त हो गए। वह कारगिल युद्ध में बलिदान होने वाले प्रथम सैनिक थे।
लांस नायक खड़ग सिंह को उनके साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत “सेना मेडल” से सम्मानित किया गया। गांव में, उनका स्मारक बना हुआ है और वहां उनकी प्रतिमा स्थापित है। उनकी तीन पुत्रियां सुनिता, ममता, बबली व पुत्र संदीप डॉक्टर हैं।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#kargil6May
#Kargil12Jat
#KargilRajasthan
#KargilJhunjhunuDistrict

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs

#awar#shauryakokarkenaman

ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed

#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru

#IndianArmedForces

#IndianArmyDay

#JaiHind

#SaluteToIndianArmy

#ArmyStrong

#SiachenWarriors

#ArmyLife

#IndianDefence

#SoldiersOfIndia

#BraveHearts

#StandWithIndianArmy

#Website

https://www.shauryanaman.com/

https://www.shauryanaman.org/

:

Follow on Instagram

https://www.instagram.com/shauryanamanngo/

:

Follow on Facebook

https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO

:

Subscribe on YouTube

https://www.youtube.com/c/shauryanaman

:

#Id

shauryanaman2019@gmail.com

:

#Contact

+91 91110-10008

:

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy

#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

 

 

Related posts

कारगिल युद्ध 2 जुलाई 1999 हवलदार रतन कुमार सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 3 जुलाई 1999 हवलदार डोलाराम कटोच

Chandra kishore

सेना मेडल सूबेदार तरलोक सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment