shauryasaga.com
Sena Medal

सेना मेडल मेजर ऋषिकेश वल्लभ रमानी

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर ऋषिकेश वल्लभ रमानी
IC66829F
08-10-1983 – 06-06-2009
सेना मेडल (मरणोपरांत)
यूनिट – 23 पंजाब रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
मेजर ऋषिकेश रमानी का जन्म 8 अक्टूबर 1983 को श्री वल्लभ भाई रमानी एवं श्रीमती गीता बेन के परिवार में हुआ था। वह गुजरात राज्य से थे। 11 जून 2005 को उन्हें भारतीय सेना की 23 पंजाब रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था।
कुछ वर्षों तक अपनी बटालियन में भिन्न-भिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं देते हुए वह मेजर के पद पर पदोन्नत हो गए थे। मार्च 2009 में उनकी बटालियन को “ऑपरेशन रक्षक” में जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में कुपवाड़ा जिले में तैनात किया गया था।
जून माह के आरंभ में नियंत्रण रेखा से आतंकवादियों के एक वृहद समूह की भारत में घुसपैठ की गोपनीय सूचना पर 23 पंजाब बटालियन को अति सतर्क स्थिति पर रखा गया गया था। घुसपैठ के इस प्रयास को विफल करने के लिए मेजर रमानी के नेतृत्व में 4 अधिकारियों व 25 सैनिकों की एक प्लाटून तत्पर थी।
5 जून 2009 को, मेजर रमानी के नेतृत्व में यह टुकड़ी तैनात थी। आतंकवादियों को देखते ही दोनों ओर से हुई फायरिंग के परिणामस्वरूप वहां भीषण मुठभेड़ आरंभ हो गई। सैनिकों ने संपूर्ण दो दिनों तक संघर्ष किया। 5 जून से 6 जून तक यह सैन्य टुकड़ी मात्र सूखे मेवों और चॉकलेट्स पर एक मिनिट भी विश्राम नहीं करते हुए निरंतर जूझती रही।
6 जून की अपरान्ह वहां वर्षा हुई। रपटन से सैनिकों को अपने पांव रोपने रखने में भी कठिनाई होने लगी। चल रही मुठभेड़ में आकस्मिक मेजर रमानी रपटे और आतंकवादियों के 2 मीटर निकट गिर गए। मृत्यु को प्रत्यक्ष देखते हुए भी उन्होनें अपनी एके-47 राइफल से आतंकवादियों पर फायर किए।
भयानक मुठभेड़ में उन्हें 12 गोलियां लगीं, किंतु उन्होनें 3 आतंकवादियों को मार दिया। मेजर रमानी ने आतंकवादियों के मध्य गिरने के साथ ही गोलियां चलानी आरंभ कर दी थी। मेजर रमानी अत्यंत वीरता एवं दृढ़ निश्चय से जूझे और कर्तव्य के प्रति अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत “सेना मेडल” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2009

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 3 जून 1999 ग्रेनेडियर प्रवीण कुमार यादव

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 3 जुलाई 1999 हवलदार डोलाराम कटोच

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 16 जून 1999 लांस नायक रणबीर सिंह मन्हास

Chandra kishore

Leave a Comment