shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र कैप्टन सुमन दासगुप्ता

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन सुमन दासगुप्ता
IC54084M
29-01-1971 – 06-06-1998
वीर चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 15 असम रेजिमेंट
ऑपरेशन मेघदूत
कैप्टन सुमन दासगुप्ता का जन्म 29 जनवरी 1971 को हुआ था। वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के कोननगर कस्बे के निवासी थे। उन्हें भारतीय सेना की असम रेजिमेंट की 15 बटालियन में सैकिंड लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था। अपनी बटालियन में सेवाएं देते हुए वह कैप्टन के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
जून 1998 में, कैप्टन दासगुप्ता की बटालियन को “ऑपरेशन मेघदूत” में लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में तैनात किया गया था। सियाचिन ग्लेशियर पर कैप्टन दासगुप्ता और उनके सैनिकों का प्रतिकूल जलवायु के साथ-साथ अपरिभाषित सीमा पर प्रायः शत्रु की अकारण फायरिंग से सामना भी होता था।
6 जून 1998 को, सांय के लगभग 7:30 बजे, जब कैप्टन दासगुप्ता एक संतरी बंकर से शत्रु पोस्ट का अवलोकन कर रहे थे, उसी समय उन्होंने लगभग 1500 मीटर दूर एक पोस्ट पर शत्रु की कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। निकट से देखने पर ज्ञात हुआ कि शत्रु घुसपैठ का अनुक्रम कर रहा है।
कैप्टन दासगुप्ता ने त्वरित स्थिति की गंभीरता का आकलन करके, शत्रु के आक्रमण को विफल करने के लिए तोपों की गोला वृष्टि से आक्रमण करने का निर्णय किया। उन्होंने मीडियम मशीन गन स्थापित करके शत्रु पर गोलियां चलाईं और दो शत्रु सैनिकों को वहीं पर ही मार दिया। शत्रु ने भी प्रत्युत्तर की कार्रवाई में प्रचंड तोपों से पलटवार किया।
शत्रु ने 82 mm के मोर्टार बमों का भी प्रयोग किया। किंतु, दोनों ओर से हुई भीषण गोला वृष्टि में कैप्टन दासगुप्ता को शत्रु मोर्टार के गोले के टुकड़े (SPLINTERS) लग गए। घायल होते हुए भी कैप्टन दासगुप्ता ने शत्रु की चौकी पर अनवरत फायरिंग की और यह सुनिश्चित किया कि शत्रु आगे नहीं बढ़ पाए। अंततः अपने घातक घावों से वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
कैप्टन सुमन दासगुप्ता को उनकी विशिष्ट वीरता, कर्तव्य के प्रति समर्पण और सर्वोच्च बलिदान के लिए 26 जनवरी 1999 को मरणोपरांत “वीर चक्र” से सम्मानित गया था।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 9 जुलाई 1999 सूबेदार निर्मल सिंह

Chandra kishore

शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा Martyred Inspector Ashish Sharma

shauryaadmin

वीर चक्र लांस नायक कालीचरण गुरुंग

Chandra kishore

Leave a Comment