shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र हवलदार जोगिंदर सिंह

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार जोगिंदर सिंह
वीर चक्र
यूनिट – HAWS/27 राजपूत रेजिमेंट
ऑपरेशन मेघदूत
24 जून 1999 को High Altitude Warfare School (HAWS) में तैनात कुमाऊं रेजिमेंट के हवलदार जोगिंदर सिंह सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में तैनात 27 राजपूत बटालियन के साथ संलग्न थे, जिसे दक्षिणी ग्लेशियर के समक्ष सामरिक महत्व की पोस्ट पॉइंट 5770 पर अधिकार करने का कार्य सौंपा गया था। शत्रु की यह अवलोकन पोस्ट निरंतर अवलोकन करके और लघु शस्त्रों की फायरिंग करके भारतीय ‘सैडल पोस्ट’ पर दबाव बढ़ा रही थी। पॉइंट 5770 पर अधिकार करने की योजना गुलाब कॉम्प्लेक्स में हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए थी।
शत्रु की आर्टिलरी और लघु शस्त्रों की विनाशकारी फायरिंग के समक्ष अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते हुए, हवलदार जोगिंदर सिंह ने प्रचंड फायरिंग की और हथगोले फेंककर शत्रु बंकरों पर आक्रमण किया। उनके अभीत और साहसिक आक्रमणों को देखकर, शत्रु दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर भागे किंतु उन्हें मार गिराया गया। हवलदार जोगिंदर सिंह ने शत्रु के आठ से दस सैनिकों को पश्चिम की ओर एक गहरे नाले में लुढ़कते हुए भी देखा था।
यद्यपि, दो आगे के बंकरों से चार शत्रु कर्मियों ने स्वचालित शस्त्रों के साथ आक्रमण दल को घेर लिया। अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते हुए, हवलदार जोगिंदर सिंह बंकरों की ओर बढ़े और आगामी आमने-सामने के संघर्ष में शत्रु से ही छिनी गई यूनिवर्सल मशीन गन का उपयोग कर शत्रु के प्रतिरोध को शांत कर दिया।
हवलदार जोगिंदर सिंह ने शत्रु की विनाशकारी फायरिंग का सामना करते हुए विशिष्ट साहस और व्यावसायिक कुशाग्रता का प्रदर्शन किया। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#OpMeghdoot1999#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

वीर चक्र लांस नायक मोहिंदर सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 22 जुलाई 1999 लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार बराक

Chandra kishore

वीर चक्र लांस नायक बल बहादुर थापा

Chandra kishore

Leave a Comment