—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक उमर सिंह गुरूंग
19-02-1944 – 08-06-1971
वीर चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 1/5 गोरखा राइफल्स (फ्रंटियर फोर्स)
ऑपरेशन कैक्टस लिली
भारत-पाक युद्ध 1971
लांस नायक उमर सिंह गुरूंग का जन्म 19 फरवरी 1944 को हुआ था। वर्ष 1971 में वह भारतीय सेना की 5 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट की 1 बटालियन में लांस नायक के पद पर सेवारत थे।
8 जून 1971 को लांस नायक उमर सिंह गुरुंग जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक मीडियम मशीन गन पोस्ट में तैनात थे। आकस्मिक उनकी अवस्थिति को शत्रु ने भीषण आक्रमण करते हुए घेर लिया और वहां प्रचंड फायरिंग की।
तो भी लांस नायक गुरुंग अपने कार्य पर डटे रहे और एक-एक बंकर में जाते हुए शत्रु की अनेक गन चौकियों को शांत करने में सफल हुए।
इस साहसिक एवं भयानक प्रक्रिया में, शत्रु की स्वचालित फायरिंग से उनकी गर्दन पर गोलियां लग गईं। वह अंतिम श्वास तक अपने आग्नेयास्त्र के ट्रिगर पर उंगलियां दबाए रहे। उन्होंने वहां से हटना अस्वीकार कर दिया और अपनी चौकी पर ही वह वीरगति को प्राप्त हुए।
इस कार्रवाई में लांस नायक उमर सिंह गुरुंग ने उच्च कोटि के शौर्य, संकल्प और कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया और अपनी रेजिमेंट के आदर्श वाक्य “शौर्य एवं निष्ठा” को सार्थक किया। उन्हें मरणोपरांत “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#भारतपाकयुद्ध1971_8June
#भारतपाकयुद्ध1971_1_5GorkhaRifles
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

