shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र हवलदार जोसफ अनल चांग

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार जोसफ अनल चांग
वीर चक्र
2 नागा रेजिमेंट (HEAD HUNTERS)
ऑपरेशन रक्षक
हवलदार जोसेफ अनल चांग एक उत्कृष्ट लक्ष्य भेदी थे, विशेष रूप से 84 mm रॉकेट लॉन्चर के साथ वे नियंत्रण रेखा (LoC) पर शत्रु के विरुद्ध निरंतर प्रदर्शन करते रहते थे। अगस्त 1994 में वह बटालियन की ‘घातक’ टुकड़ी के सदस्य थे और वह नियंत्रण रेखा पर एक FIRE आक्रमण अभियान में स्वेच्छा से सम्मिलित हुए थे।
वह एक रॉकेट लॉन्चर टुकड़ी की कमान संभाल रहे थे और उन्होंने 50 मीटर के अंतर से शत्रु की स्थिति पर गोला वृष्टि करके शत्रु के 1 नंबर बंकर को नष्ट कर दिया। पुनः 23 मई 1995 को हुई, शत्रु की गोला वृष्टि उनके 2 नंबर रॉकेट लॉन्चर की छाती में शत्रु का SPLINTER लग जाने से उसके गंभीर रूप से घायल हो जाने के पश्चात हवलदार चांग ने एक अस्थाई अनावृत स्थिति से शत्रु को 84 mm रॉकेट लॉन्चर से प्रभावी ढंग से घेर लिया और उसे शांत करा दिया।
28 मई 1995 को जब शत्रु ने प्रभावी आक्रमण करके उनके गश्ती दल को घेर लिया, तो अपने गश्ती दल को निकालने के लिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से लाइट मशीन गन और दो इंच मोर्टार के साथ शत्रु पर आक्रमण किया।
6 जून 1995 को, पुनः नियंत्रण रेखा पर शत्रु के साथ हुई गोला वृष्टि में उन्होंने अपने 84 mm रॉकेट लॉन्चर के प्रचंड फायर से शत्रु के FLAG AREA बंकर को नष्ट कर दिया। हवलदार जोसफ अनल चांग को उनके अनुकरणीय नेतृत्व, प्रचंड साहस और वीरता के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया। वह सूबेदार के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_1995

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 15 जुलाई 1999 गनर सजीव गोपाल पिल्लई

Chandra kishore

वीर चक्र नायक श्यो चंद राम

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 9 जुलाई 1999 सूबेदार निर्मल सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment