shauryasaga.com
Veer Chakra

वीर चक्र लांस नायक चांद सिंह

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–

लांस नायक चांद सिंह
वीर चक्र
यूनिट – 1 पटियाला (RS)
मछोई का युद्ध
भारत-पाक युद्ध 1947-48

लांस नायक चांद सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में, 5 जुलाई 1921 को हुआ था। वह पंजाब के संगरूर जिले की बरनाला तहसील के सहजरा गांव के निवासी थे। 1947-48 के भारत-पाक कश्मीर युद्ध के समय वह 1 पटियाला इंफेंट्री में सेवारत थे।

23 मई 1948 को, लांस नायक चांद सिंह मछोई में एक प्लाटून गश्त के प्रमुख सेक्शन की कमान नियंत्रित कर रहे थे। आगे बढ़ते हुए उनकी प्लाटून शत्रु के तीव्र और सटीक मीडियम मशीन गन और स्वचालित फायर में घिर गई, जिससे उनके आधे सेक्शन के सैनिक तत्क्षण हताहत हो गए।

उन्होंने इस विचार से अपने बलिदान हुए साथियों के लाइट मशीन गन और 2-इंच मोर्टार बम (हथगोले के रूप में प्रयुक्त करने के लिए) एकत्र किए, कि अपने सेक्शन को पुनर्गठित कर सके और शत्रु को हमारे हताहतों से परे रखा जा सके।

मध्यान्ह के लगभग 12:00 बजे से सांय के 5:30 बजे तक सुदृढीकरण आने तक उन्होंने इस ढंग से अपने समूह के फायर को निर्देशित किया कि शत्रु निरंतर और उन्मत्त प्रयासों के उपरांत भी आगे बढ़ने में असमर्थ रहे। शत्रु ने अपने समस्त प्रयासों को लांस नायक चांद सिंह की इस लघु स्थिति पर केंद्रित कर दिया, जिससे उनके पांच के समूह में से दो सैनिक हताहत हो गए, तो भी वह वहीं अडिगता से स्थित रहे।

सांय के 5:30 बजे, जब उनकी कंपनी द्वारा शत्रु अधिकृत पहाड़ी विशेषता पर आक्रमण किया गया, तो वह अपने समूह के साथ अपनी स्थिति से बाहर आए और कंपनी के साथ युद्ध में सम्मिलित हो गए और शत्रु की एक SNIPER चौकी को शांत कर दिया। नायक चांद सिंह की यह उत्कृष्ट वीरतापूर्ण कार्रवाई उनके नौ साथियों और उनके संपूर्ण प्लाटून के उपकरणों के रक्षण में सर्वाधिक उत्तरदाई थी।

इस संपूर्ण दिन के युद्ध में, उन्होंने नेतृत्व, व्यक्तिगत वीरता और कर्तव्य के प्रति निःस्वार्थ समर्पण जैसे उच्चतम सैनिक गुणों का प्रदर्शन किया। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।

#भारतपाकयुद्ध1947_48_23_May_1948
#भारतपाकयुद्ध1947_48_1Patiala

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

वीर चक्र नायब सूबेदार मदन लाल

Chandra kishore

वीर चक्र मेजर जवाहर सिंह महार

Chandra kishore

वीर चक्र कैप्टन तेजबंस सिंह चहल

Chandra kishore

Leave a Comment