—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
नायक श्यो चंद राम
वीर चक्र
यूनिट – 2 राजपुताना राइफल्स
भारत-पाक युद्ध 1947-48
नायक श्यो चंद राम का जन्म ब्रिटिश भारत में, 23 मार्च 1926 को संयुक्त पंजाब में (वर्तमान हरियाणा) हिसार जिले की हिसार तहसील के कुलेरी गांव में श्री लेख राम के घर में हुआ था।
23 मार्च 1942 को वह ब्रिटिश-भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 2 राजरिफ बटालियन में नियुक्त किया गया था। स्वतंत्रता के पश्चात 1947-48 के भारत-पाकिस्तान कश्मीर युद्ध के समय वह नायक के पद पर सेवारत थे।
21 मई 1948 को, नायक श्यो चंद राम जम्मू-कश्मीर में एक विशेष स्थिति पर आगे बढ़ते एक प्रमुख सेक्शन के कमांडर थे। यह सेक्शन अति निकट से शत्रु की प्रचंड स्वचालित गोली वर्षा में घिर गया। भयानक गोली वर्षा से अभीत उन्होंने अपने सैनिकों को संगठित किया और शत्रु के बंकरों पर आक्रमण करके तीन शत्रुओं को मार दिया व अनेक को घायल कर दिया और अंत में उस स्थिति को शत्रु सैनिकों से मुक्त कर दिया।
आगे चलकर, 29 मई 1948 को MOPPING UP ऑपरेशन के समय, प्रचंड स्वचालित गोली वर्षा में भी नायक श्यो चंद राम का सेक्शन आगे बढ़ा। उन्होंने संगीन की नोक पर अपने लक्ष्य पर अधिकार कर लिया और एक शत्रु सैनिक को मार दिया।
इसके पश्चात तोपों की गोला वृष्टि में पुनः आगे बढ़ना आरंभ किया गया। नायक श्यो चंद राम ने 25 गज के अंतर से शत्रु की अन्य स्थिति पर आक्रमण किया जिसमें तीन शत्रु सैनिक मारे गए और एक घायल हो गया। वह आगे बढ़ते रहे और लक्ष्य से 500 गज से अधिक अंतर तक उन्होंने भागते हुए शत्रु का पीछा किया।
नायक श्यो चंद राम द्वारा प्रदर्शित किए गए साहस, कर्तव्य की उच्च भावना, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट नेतृत्व ने उनकी प्लाटून को लक्ष्य पर अधिकार करने में सक्षम बनाया। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया। वह मानद लेफ्टिनेंट के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
#भारतपाकयुद्ध1947_48_21_May_1948
#भारतपाकयुद्ध1947_48_2Rajrif
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

