shauryasaga.com
Kargil story

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 21 मई 1999

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लेफ्टिनेंट कनाद भट्टाचार्य
सिपाही मेजर सिंह
सिपाही मंजीत सिंह
यूनिट – 8 सिख रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
————————————————————————-
लेफ्टिनेंट कनाद भट्टाचार्य
SS37818
06-08-1974 – 21-05-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
यूनिट – ARMY ORDNANCE CORPS / 8 सिख रेजिमेंट
लेफ्टिनेंट कनाद भट्टाचार्य का जन्म 6 अगस्त 1974 को आयकर अधिकारी श्री कमलाकांत भट्टाचार्य एवं श्रीमती पूर्णिमा देवी के परिवार में हुआ था। वह पश्चिम बंगाल के पूर्वी कोलकाता नगर के तल्ला क्षेत्र के निवासी थे। जयपुरिया कॉलेज से शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात मार्च 1999 में उन्हें भारतीय सेना के आर्मी आर्डिनेंस कॉर्प्स में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था। उन्हें सर्वप्रथम 8 सिख बटालियन के साथ प्रतिनियुक्त किया गया था।
————————————————————————-
सिपाही मेजर सिंह
3396374M
27-07-1999 – 21-05-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
सिपाही मेजर सिंह का जन्म 27 जुलाई 1974 को, पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर क्षेत्र के भटोआ गांव में सरदार बलकार सिंह एवं श्रीमती रखवंत कौर के परिवार में हुआ था। राजकीय हाई स्कूल साहोवाल से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात वर्ष 1995 में वह भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 8 सिख बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था‌।
मई 1999 में 8 सिख बटालियन पठानकोट के मामून कैंट में तैनात थी। कारगिल में व्यापक क्षेत्र में घुसपैठ उजागर होने पर इस बटालियन को वहां जाने का आदेश दिया गया। सिपाही मेजर सिंह उस दिन मात्र एक घंटे का समय लेकर अपनी अस्वस्थ दादी अमर कौर से मिलने घर आए थे। दादी के प्राण जैसे उन्हें देखने के लिए ही अटके हुए थे। उनके घर आने के कुछ समय पश्चात ही दादी का निधन हो गया। किंतु वह उनके अंतिम संस्कार के लिए नहीं रुके, क्योंकि देश के प्रति उनका कर्तव्य उन्हें पुकार रहा था। सारा प्रेम व भावनाएं मन में ही दबाकर वह कारगिल में चले गए। तब कौन जानता था कि अब वह अपने अंतिम संस्कार के लिए ही घर लौटेंगे।
————————————————————————-
सिपाही मंजीत सिंह
3399146P
20-05-1979 – 21-05-1999
सिपाही मंजीत सिंह का जन्म 20 मई 1979 को हरियाणा के अंबाला जिले के हांसीपुर गांव में सरदार गुरचरण सिंह एवं श्रीमती सुरजीत कौर के परिवार में हुआ था। वर्ष 1998 में वह भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 8 सिख बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
————————————————————————-
ऑपरेशन विजय में 21 मई 1999 को, लेफ्टिनेंट कनाद के नेतृत्व में 8 सैनिकों के एक गश्ती दल को टाईगर हिल के निकट उत्तर-पूर्वी चोटी पर पांव रोपने (FOOTHOLD) का कार्य सौंपा गया। मार्ग अति दुर्गम और हिमाच्छादित था। जब यह गश्ती दल ऊपर चढ़ रहा था, तो उन्होंने अत्याधुनिक शस्त्रों के साथ शत्रुओं को अपनी ओर आते हुए देखा। लेफ्टिनेंट कनाद ने त्वरित अपने गश्ती दल को सामरिक रूप से तैनात किया।
शत्रु ने अत्याधुनिक स्वचालित शस्त्रों और SNIPER फायर से उनके गश्ती दल पर भीषण गोली वर्षा आरंभ कर दी। लेफ्टिनेंट कनाद ने गश्ती दल को दो भागों में विभाजित किया और उनके गश्ती दल ने दो भिन्न-भिन्न स्थानों से शत्रु से संघर्ष किया। 13000 फुट की ऊँचाई पर लेफ्टिनेंट कनाद के गश्ती दल और घुसपैठियों के मध्य प्रचंड गोली वर्षा हुई।
यह गश्ती दल प्रत्युत्तर में, दृढता से गोलियां चलाता रहा। आगामी गोली वर्षा में लेफ्टिनेंट कनाद सहित अन्य सैनिकों को गोलियां लगीं। लेफ्टिनेंट कनाद, सिपाही मेजर सिंह और सिपाही मंजीत सिंह अंतिम श्वास तक संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। यह गश्ती दल लौट कर नहीं आया और 21 मई 1999 को इस गश्ती दल को MISSING IN ACTION घोषित कर दिया गया।
15 जुलाई 99 को टाईगर हिल पर भारतीय सेना का अधिकार होने के पश्चात उस क्षेत्र से इन सैनिकों के हिम में दबे हुए शव पाए गए थे।
लेफ्टिनेंट कनाद भट्टाचार्य और सिपाही मेजर सिंह को उनके साहस, अडिग भावना एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत “सेना मेडल” दिया गया।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil21May
#Kargil8Sikh
#KargilWestBengal
#KargilPunjab
#KargilGurdaspurDistrict
#KargilHaryana
#KargilambalaDistrict

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Related posts

कारगिल युद्ध 6 जुलाई 1999 हवलदार लाल सिंह यादव

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 नायक शेषनाथ सिंह यादव, क्राफ्ट्समैन कमलेश सिंह राजपूत

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 3 जून 1999 लांस हवलदार राम कुमार लांबा

Chandra kishore

Leave a Comment