shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र कर्नल नीलकंठन जयचंद्रन नायर

——-शौर्यनमन——-
कर्नल नीलकंठन जयचंद्रन नायर (आई सी 25070) का जन्म 17 फरवरी 1951 को जिला एर्नाकुलम, केरल में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री आर नीलकंठन नायर था। 18 जून, 1971 को उन्हें मराठा लाइट इंफैंट्री में कमीशन मिला था।

मई 1993 में कर्नल नायर के नेतृत्व में 16 मराठा लाइट इंफैंट्री को मध्य एवं उत्तरी नगालैंड में चल उग्रवाद विरोधी कार्रवाई के लिए तैनात किया गया था। 20 दिसंबर, 1993 को कर्नल नायर नगालैंड में मॉन की ओर जाने वाली मोकोकचुंग-मरीआनी सड़क पर सुरक्षा दस्ते के एक अग्रिम दल का नेतृत्व कर रहे थे। लगभग 8 बजकर 40 मिनट पर जब कर्नल नायर एवं उनके सैनिक सड़क की मोड़ों को पार कर रहे थे तभी सुरक्षित ठिकानों पर बैठे करीब 100 विद्रोहियों ने उन पर घात लगाकर हमला किया। गोली दागते विद्रोहियों ने एक जूनियर कमीशंड अधिकारी तथा 13 जवानों को घटना स्थल पर ही मार डाला। कर्नल नायर स्वयं भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपने जख्मों की परवाह न कर वे रेंगते हुए सड़क के दूसरी ओर गए और ढलान पर अपने को स्थिर किया। फिर उन्होंने एक लांस नायक को आदेश दिया कि वह उनके कंधे पर चढ़कर विद्रोहियों के ठिकानों पर हैंडग्रेनेड फेंके जहां से वे गोलीबारी कर रहे थे। परिणामस्वरूप गोलीबारी बंद हो गई। इसका फायदा उठाते हुए कर्नल नायर ने अपने सैनिकों को धावा बोलने के लिए तैयार किया और एक विद्रोही को मार गिराया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने आगे रहकर सैनिकों का नेतृत्व किया तथा उन्हें उत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस आक्रमण को विद्रोही सहन न कर सके और स्थान छोड़कर भाग खड़े हुए। किन्तु भागते हुए विद्रोहियों के अत्याधुनिक हथियारों से की गई गोलीबारी में कर्नल नायर शहीद हो गए। बाद में उनका मृत शरीर घात की जगह से करीब 300 मीटर दूर विद्रोहियों की गोलीबारी के अड्डे के पास मिला।

कर्नल जयचंद्रन नायर ने वीरता की एक अद्भुत मिसाल पेश की और उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। इसके पहले 1983 में उन्हें मिजोरम में विद्रोहियों का मुकाबला करने में असाधारण पराक्रम के लिए कीर्ति चक्र से अलंकृत किया गया था।

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Related posts

अशोक चक्र (मरणोपरांत), सिख रेजिमेंट हवलदार बचित्तर सिंह

Vinay Dixit

फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुहास बिस्वास

Chandra kishore

अशोक चक्र लेफ्टिनेंट कर्नल जगन्नाथ रावजी चिटनिस

Chandra kishore

Leave a Comment