shauryasaga.com
Kargil storySena Medal

कारगिल युद्ध 16 जून 1999 लांस नायक रणबीर सिंह मन्हास

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक रणबीर सिंह मन्हास
13749124L
15-04-1966 – 16-06-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती सविता देवी
यूनिट – 13 जेएके राइफल्स
पॉइंट 5140 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
लांस नायक रणबीर सिंह का जन्म 15 अप्रैल 1966 को पंजाब के गुरूदासपुर जिले आलमा गांव में श्री संसार सिंह मन्हास एवं श्रीमती कौशल्या देवी के परिवार में हुआ था। उन्होंने 10 वीं तक की शिक्षा भैणी मियां खां गांव के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की थी। 30 अक्टूबर 1997 को वह भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 13 जेएके राइफल्स बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में सेवाएं प्रदान करते हुए वह लांस नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे। वर्ष 1999 में उनकी बटालियन कोलकाता में तैनात थी। कारिगल में युद्ध आरंभ होने पर बटालियन को कारगिल में भेजा गया था।
“ऑपरेशन विजय” में 15/16 जून 1999 को उनकी टुकड़ी को द्रास सेक्टर में 16 हजार फीट ऊंचे पॉइंट 5140 से शत्रु को निष्कासित कर वहां अधिकार करने का कार्य दिया गया था। लांस नायक रणबीर सिंह ने अपने सहकर्मियों के साथ दुर्गम हिमाच्छादित चोटी पर चढ़ाई आरंभ की।
शत्रु ने वहां सुदृढ़ रक्षण किया हुआ था। इस टुकड़ी ने प्रचंड फायरिंग करते हुए वहां आक्रमण किया। उनकी टुकड़ी ने शत्रु को पीछे हटने पर विवश कर दिया। इस भीषण संघर्ष में 16 जून को गोली लगने से लांस नायक रणबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए और अंततः वीरगति को प्राप्त हुए।
लांस नायक रणबीर सिंह को उनके अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत “सेना मेडल” से सम्मानित किया गया।
युद्ध के मोर्चे से उन्होंने अपने घर पत्र लिखा था। उनके अंतिम पत्र में पिता बनने की प्रसन्नता झलकती है। मां को विश्वास दिलाते हुए लांस नायक सिंह ने लिखा था, “माताजी मेरी चिंता नहीं करना, बस! अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना। हम सब ठीक हैं। हमारी परीक्षा का समय है।” 19 जून 1999 को रणबीर सिंह का लिखा वह पत्र और उनका पार्थिव शरीर एकसाथ घर पहुंचे थे।
भारत सरकार द्वारा वीरांगना को पनियाड़ कस्बे में एक गैस एजेंसी आवंटित की गई है, जिसका राहुल गैस एजेंसी के नाम से संचालन हो रहा है। गैस एजेंसी के निकट ही इनकी प्रतिमा स्थापित की गई है।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil16June
#Kargil13JAKRifles
#KargilPunjab
#KargilGurdaspurDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 17 जुलाई 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 29 जून 1999 राइफलमैन राजेंद्र सिंह

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 सूबेदार जोगिंदर सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment