——-शौर्यनमन——-
कैप्टन अरुण सिंह जसरोटिया (आई सी – 48171) का जन्म 16 अगस्त, 1968 सुजानपुर, पंजाब में हुआ था। उनके पिता का नाम कर्नल पी. एस. जसरोटिया (अवकाशप्राप्त) था। उन्हें। 17 दिसंबर, 1988 को 9 पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) में कमीशन मिला था।
1995 में 9 पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) को जम्मू एवं कश्मीर राज्य में आतंक-विरोधी कार्रवाई के लिए तैनात किया गया था। 15 सितंबर को कैप्टन जसरोटिया के नेतृत्व में एक विशेष बल ने लोलाब घाटी में एक अभियान शुरू किया। लगभग 10 घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद दल 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जगह पर पहुंच गया जहां पर विदेशी आतंकवादियों के छुपे होने का संदेह था। शीघ्र ही इस दल को भारी गन एवं राकेट फायर का सामना करना पड़ा।
कैप्टन जसरोटिया ने अपने सैनिकों पर मंडराते खतरे को समझते हुए साहस के साथ आगे दौड़कर उन भाड़े के आतंकवादियों पर हैंड ग्रेनेड फेंका। इसी बीच एक गोली आकर उनके कंधे में लगी। किन्तु जख्म की परवाह न करते हुए उन्होंने एक मुठभेड़ में उस आतंकवादी को मार गिराया, जिसने उन पर गोली चलाई थी। आगे बढ़ते हुए जब वे गुफा के मुहाने के निकट पहुंचे तो एक दूसरे आतंकवादी ने उन पर झपट्टा मारा। हाथापाई में उन्होंने अपने कमांडों चाकू से उसे मार गिराया।
गुफा की ओर आगे बढ़ते हुए वे बुरी तरह घायल हो गए थे किन्तु उन्होंने वापस लौटने से मना कर दिया और अंततः हैंड ग्रेनेड एवं गोलियों की बौछार के साथ गुफा पर धावा बोल दिया। गुफा में बचे हुए सशस्त्र आतंकवादियों का भी सफाया कर दिया गया। इस दौरान एक गोली कैप्टन जसरोटिया के सीने में लगी जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
आतंकवादियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में कैप्टन अरुण सिंह जसरोटिया ने अनुकरणीय साहस का प्रदर्शन किया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। इसके पहले उन्हें वीरता के लिए सेना मेडल प्रदान किया गया था।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

