—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही उजागर सिंह
22-01-1925 – 04-06-1948
वीर चक्र
यूनिट – 1 सिख रेजिमेंट
मीर कलसी का रण
भारत-पाक युद्ध 1947-48
सिपाही उजागर सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में, 22 जनवरी 1925 को हुआ था। 1947-48 के भारत-पाकिस्तान कश्मीर युद्ध के समय वह भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट की 1 बटालियन में सिपाही के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
4 जून 1948 को, कश्मीर घाटी के टिथवाल में कबायलियों के विरुद्ध ऑपरेशन में, 1 सिख बटालियन की ‘A’ कंपनी की 2 नंबर प्लाटून, मीर कलसी चोटी का रक्षण कर रही थी। भोर में, शत्रु ने दो कंपनियों के भलीभांति सुदृढ़ संख्याबल में 3.7 इंच होवित्जर गन, मोर्टार और मीडियम मशीन गनों के प्रबल समर्थन के साथ 2 नंबर प्लाटून पर प्रचंड आक्रमण किया।
सिपाही उजागर सिंह अपनी प्लाटून के 1 नंबर मोर्टार में 2 नंबर थे। भयानक संघर्ष में, शत्रु का एक ब्रेन गनर दुस्साहसपूर्वक आगे बढ़ते हुए उनकी स्थिति के 10 गज की परिधि में आ गया। सिपाही उजागर सिंह ने अपने प्लाटून को मोर्टार फायर से समर्थन देते हुए, साथ ही साथ उस शत्रु ब्रेन गनर को भी अति निकट से अपने मोर्टार फायर से व्यस्त किया, किंतु दृढ़ निश्चयी शत्रु पर इसका कोई प्रभाव नहीं दिखा।
सिपाही उजागर सिंह अपने 2 नंबर मोर्टार चालक की राइफल झपट कर बाहर आए और कुछ गज के अंतर पर आ चुके शत्रु ब्रेन गनर के निकट पहुंच गए। उन्होंने प्रचंड राइफल फायर से शत्रु ब्रेन गनर को मार दिया और उसकी ब्रेन गन और 2 मैगजीन लेकर पुनः अपनी स्थिति में लौट आए और अपनी प्लाटून के समर्थन में अपने 2 नंबर मोर्टार के साथ युद्ध में सम्मिलित हो गए।
सिपाही उजागर सिंह की वीरतापूर्ण कार्रवाई ने शत्रु को हतोत्साहित कर दिया और युद्ध में इसका विशेष प्रभाव पड़ा। उनका साहस, जीवन की पूर्ण उपेक्षा और कर्तव्य के प्रति समर्पण उनकी प्लाटून में समस्त रैंकों के लिए उत्कृष्ट उदाहरण था। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया। वह हवलदार के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
#भारतपाकयुद्ध1947_48_4_June_1948
#भारतपाकयुद्ध1947_48_1Sikh
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

