—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस हवलदार राम कुमार लांबा
8031499
01-04-1965 – 03-06-1999
वीर चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती कमला देवी
यूनिट – 18 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
तोलोलिंग का रण
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
लांस हवलदार रामकुमार लांबा का जन्म 1 अप्रैल 1965 को हरियाणा के भिवानी जिले के छोटे से गांव देवावास (तोसाम) में श्री चरण सिंह लांबा एवं श्रीमती धनपति देवी के परिवार में हुआ था। 1 अगस्त 1985 को वह भारतीय सेना की ग्रेनिडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 18 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था। वर्ष 1987 से दो वर्ष तक वह भारतीय शांति सेना के ऑपरेशन पवन में श्रीलकां में तैनात रहे थे।
“ऑपरेशन विजय” में 2/3 जून 1999 की रात्रि में द्रास सेक्टर के तोलोलिंग पहाड़ी क्षेत्र में, लेफ्टिनेंट कर्नल विश्वनाथन के नेतृत्व में 15000 फीट की ऊँचाई पर सुदृढ़ चौकी में उन्नत स्वचालित शस्त्रों के साथ स्थिति लिए हुए घुसपैठियों को निष्कासित करने हेतु एक बटालियन स्तर का आक्रमण आरंभ किया गया। लांस हवलदार राम कुमार भी इस टुकड़ी के सदस्य थे। वह लेफ्टिनेंट कर्नल विश्वनाथन के रेडियो ऑपरेटर भी थे। जब यह आक्रमणकारी टुकड़ी लक्ष्य के निकट पहुँची तो शत्रु ने इस पर प्रचंड फायरिंग आरंभ कर दी।
ऐसी विकट स्थिति में, अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते हुए लांस हवलदार राम कुमार जिस बंकर से भयानक यूनीवर्सल मशीनगन फायर हो रहा था, उस बंकर के निकट पहुँच गए। जैसे ही वे बंकर के निकट पहुँचे, उनके कंधे व कमर पर अनेक गोलियां लगीं। अपने घावों पर ध्यान नहीं देते हुए, लांस हवलदार राम कुमार रेंगते हुए आगे बढ़े और उस बंकर में एक हथगोला फेंककर एक शत्रु को मार दिया व दो अन्य को घायल कर दिया। तत्पश्चात आमने-सामने के संघर्ष में उन्होंने दो अन्य शत्रुओं को भी मार दिया। अंततः अपने प्राणघातक घावों के कारण वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
लांस हवलदार राम कुमार ने शत्रु से संघर्ष करते हुए अदम्य साहस, अद्वितीय वीरता एवं कर्तव्यपरायणता का प्रदर्शन किया तथा जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil3June
#Kargil18Grenadiers
#KargilHaryana
#KargilBhiwaniDistrict
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

