shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 21 जून 1999 ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह चौहान

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह चौहान
2688212
07-07-1976 – 21-06-1999
यूनिट – 16 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह चौहान का जन्म 7 जुलाई 1999 को राजस्थान के नागौर जिले की मूंडवा तहसील के संखवास गांव में श्री करणसिंह चौहान उपनाम भंवरसिंह एवं श्रीमती आशा कंवर के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में, ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह ने द्रास सेक्टर में हजारों फीट ऊंची, उबड़खाबड़ व कठिन चढ़ाई की पहाड़ियों पर तोपों व स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित सुदृढ़ बंकरों में स्थिति लिए हुए शत्रुओं से अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में निरंतर 16 दिन तक युद्ध किया था। इस भीषण संघर्ष में 21 जून 1999 को उन्हें गोली लग गई। उनके उच्चाधिकारी ने उपचार के लिए उन्हें नीचे ले जाने का आदेश दिया।
ग्रेनेडियर चौहान ने बटालियन के सम्मान की बात करते हुए कहा कि “श्रीमान हमारा लक्ष्य निकट है, मुझे नीचे ले जाने के लिए, ऐसे विकट समय में कुछ सैनिकों को युद्ध छोड़कर जाना पड़ेगा। मैं यहीं डटे रहकर पलटन के साथ युद्ध करना चाहता हूं।” अदम्य साहस एवं दृढ़ निश्चय से ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह मोर्चे पर डटे रहे। आकस्मिक शत्रु तोप का एक गोला उनके अति निकट आ कर गिरा, जिसके भयानक विस्फोट से वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil21June
#Kargil16Grenadiers
#KargilRajasthan
#KargilNagaurDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 2 जुलाई 1999 कर्नल ललित राय

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 8 जून 1999 राइफलमैन लिंकन प्रधान

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 12 जुलाई 1999 नायक गोपाल सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment