shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र मेजर दीपक कुमार पड्डा

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर दीपक कुमार पड्डा
IC-59758H
30-06-1976 – 04-06-2005
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती सोनिया
यूनिट – 14 ग्रेनेडियर्स/85 आर्मर्ड रेजिमेंट
ऑपरेशन सतनाम
आतंकवाद विरोधी अभियान
मेजर दीपक कुमार का जन्म 30 जून 1976 को कर्नल (सेवानिवृत्त) परसराम के घर में हुआ था। 13 मई 2000 को उन्हें भारतीय सेना के आर्मर्ड कॉर्प्स की 85 आर्मर्ड रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था। वर्ष 2005 में वह जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में 14 ग्रेनेडियर्स बटालियन में संलग्न थे।
23 मई 2005 को, मेजर दीपक कुमार पड्डा एक सैन्य दल की कमान नियंत्रण कर रहे थे, जिसने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के विरुद्ध एक ऑपरेशन को सफलतापूर्वक निष्पादित किया।
सूचना प्राप्त होने पर वह गंगवार क्षेत्र में लक्ष्य स्थल पर पहुंचे। दुर्गम क्षेत्र में आतंकवादियों का प्रतिरोध करने के लिए दल की स्थिति को शीघ्रता से समायोजित कर वह रेंगते हुए आगे बढ़े।
अपने सैनिकों के रक्षण के लिए मेजर पड्डा ने आतंकवादियों पर फायरिंग आरंभ कर दी। आतंकवादी इस प्रकार के साहस और प्रचंडता के लिए तत्पर नहीं थे। प्रत्युत्तर में आतकंवादियों ने भी अंधाधुंध गोली वर्षा आरंभ कर दी, जिससे मेजर पड्डा के पेट में गोलियां लग गईं।
इस मध्य, एक अन्य दल का कमांडर घातक रूप से घायल हो गया। अपने पेट के घावों की असहनीय पीड़ा की उपेक्षा करते हुए और अभूतपूर्व साहस का प्रदर्शन करते हुए, मेजर पड्डा रेंगते हुए आगे बढ़े और उन्होंने एक आतंकवादी को मार दिया।
अंततः मेजर पड्डा को, मुठभेड़ स्थल से निकाल कर उपचार के लिए भेजा गया, किंतु 4 जून 2005 को वह वीरगति को प्राप्त हो गए। इस कार्रवाई में उन्होंने अनुकरणीय वीरता और उत्कृष्ट नेतृत्व गुणों का प्रदर्शन किया।
26 जनवरी 2006 को, उन्हें महामहिम राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया। उनके सम्मान में पंजाब के पठानकोट जिले के दौलतपुर कस्बे में एक विद्यालय का नाम “मेजर दीपक कुमार पड्डा राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, दौलतपुर” किया गया है।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2005

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र हवलदार संतोष कुमार

Chandra kishore

शौर्य चक्र मेजर वीरिंदर सिद्धू

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 25 जून 1999 लेफ्टिनेंट कर्नल नटराज विजय राघवन

Chandra kishore

Leave a Comment