—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
दफादार हरभजन सिंह
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती सरबजीत कौर
8 राष्ट्रीय राइफल्स/4 हॉर्स रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
दफादार हरभजन सिंह पंजाब के गुरदासपुर जिले के लेकमेनिया गांव के निवासी थे और भारतीय सेना के आर्मर्ड कॉर्प्स की 4 हॉर्स रेजिमेंट में सेवारत थे। वर्ष 2005 में वह प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में 8 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न थे।
25 मई 2005 को, जम्मू-कश्मीर के डोडा में, 8 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन द्वारा चलाए जा रहे एक SEARCH & DESTROY अभियान में एक FOXHOLE देखा गया। इसके भीतर किंचित संदिग्ध गतिविधि देखी गई और जब सैनिकों ने इसकी जांच करने के लिए रेंग कर इसके भीतर जाने का प्रयास किया, तो आतंकवादियों द्वारा गोले दागे गए।
अपने साथी के प्रति गंभीर संकट को भांपते हुए, 8 राष्ट्रीय राइफल्स के दफादार हरभजन सिंह अपने घायल साथी को बाहर निकालने के लिए उस आतंकी शरणागार (HIDEOUT) के प्रवेश द्वार के निकट चले गए। उन्होंने देखा कि एक आतंकवादी उनपर लक्ष्य साध रहा है।
दफादार हरभजन सिंह ने निशब्द चलते हुए अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की घोर उपेक्षा करते हुए उस आतकंवादी के फायर को निष्फल करने तथा अपने सहकर्मी को खींच कर बाहर निकालने के लिए उस आतंकवादी का शस्त्र छीन लिया और उस आतंकवादी को मार दिया।
इस मध्य एक अन्य आतंकवादी ने उन पर गोलियां चलाईं। दफादार सिंह ने प्रत्युत्तर में कार्रवाई करते हुए उस आतंकवादी को घायल कर दिया। किंतु तृतीय आतंकवादी ने गोलियां चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह आतंकी ठिकाने के प्रवेश द्वार पर ही गिर गए और वीरगति को प्राप्त हुए।
दफादार हरभजन सिंह को उनके असाधारण साहस, सौहार्द की भावना एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए 26 जनवरी 2006 को मरणोपरांत “शौर्य चक्र” सम्मान दिया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2005
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

