shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र मेजर रविंदर सिंह रावत

Shaurya Chakra Major Ravinder Singh Rawat
—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर रविंदर सिंह रावत
शौर्य चक्र
यूनिट – 44 राष्ट्रीय राइफल्स/आर्मर्ड कॉर्प्स
आतंकवाद विरोधी अभियान

30 अगस्त 2022 को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के एक गांव में कुछ भरोसेमंद सूत्रों से खबर मिली कि वहां तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। जब मेजर रावत अपनी टीम के साथ इलाके की जांच कर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि तीनों आतंकवादी घने बगीचों की तरफ भागने की कोशिश कर रहे हैं। मेजर रावत ने फौरन उनका रास्ता रोक दिया। आतंकवादियों ने बचने के लिए उनकी टीम पर ग्रेनेड फेंका और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।


मेजर रावत ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने जवाबी कार्रवाई की और एक आतंकवादी को गोली मारकर घायल कर दिया, जिसे बाद में ढेर कर दिया गया। बाकी आतंकवादियों को भी भागने से रोक दिया गया। लेकिन घनी झाड़ियों और पेड़ों का फायदा उठाकर एक दूसरा आतंकवादी फिर से भारी फायरिंग करने लगा और सैनिकों की चौकी पर ग्रेनेड फेंके। अपने जवानों को बचाने के लिए मेजर रावत ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उस आतंकवादी के करीब पहुंच गए और आमने-सामने की लड़ाई में उसे भी मार गिराया।


इस ऑपरेशन में मेजर रविंदर सिंह रावत ने गजब का नेतृत्व और अद्भुत बहादुरी दिखाई। उनकी इस वीरता के लिए उन्हें “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।

 
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2022 #indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

नायब सूबेदार एम. एंथोनी क्रूज़ – शौर्य चक्र (मरणोपरांत)

shauryaadmin

शौर्य चक्र मेजर कमलेश माणिकराव शेंडे

Chandra kishore

शौर्य चक्र मेजर दीपक कुमार पड्डा

Chandra kishore

Leave a Comment