shauryasaga.com
Sena MedalShaurya chakra

शौर्य चक्र मेजर अमित दहिया

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर अमित दहिया
शौर्य चक्र, सेना मेडल
यूनिट – 1 पैराशूट रेजिमेंट
ऑपरेशन रक्षक
आतकंवाद विरोधी अभियान
मेजर अमित दहिया हरियाणा के सोनीपत जिले की खरखौदा तहसील के गोपालपुर गांव के निवासी हैं। वर्ष 2016 में उन्हें भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त हुआ था।
वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर में तैनाती के समय एक आतंकवाद विरोधी अभियान में उन्होंने साहस एवं वीरता प्रदर्शित करते हुए आतंकवादियों को मार दिया। जिसके लिए जून 2020 में उन्हें मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया और 15 अगस्त 2020 को “सेना मेडल” से सम्मानित किया गया।
मेजर अमित दहिया को सेना मेडल से सम्मानित किए जाने पर उनके गांव में उत्सव मनाया गया। जब वे गांव पहुंचे तब अनावृत जीप में बैठाकर उन्हें पूरे गांव में घुमाया गया और उन्हें चांदी का रथ भेंट किया गया।
28 जुलाई 2021 से 1 अगस्त 2021 के मध्य मेजर अमित दहिया जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में विदेशी आतंकवादियों को समाप्त करने के लिए चलाए गए विशेष बलों के एक अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। मेजर दहिया ने जलवायु की विषम परिस्थितियों में अत्यंत सावधानी से योजनापूर्वक अपने सैनिकों को आगे बढ़ाया। उन्होंने उस क्षेत्र पर दृष्टि रखने के लिए अपनी स्नाइपर्स टुकड़ी को चतुराई से लाभप्रद स्थितियों पर तैनात किया और आतंकवादियों के भागने के समस्त मार्गों को अवरूद्ध कर दिया।
प्रातः के 6:50 बजे सामान्य क्षेत्र में जनजीवन की गतिविधियों को देख कर एक ढोक से आतंकवादी बाहर आए और जनता को ढाल बना कर अंधाधुंध गोलियां चलानी आरंभ कर दी। असाधारण साहस एवं युद्धाभ्यास प्रदर्शित करते हुए मेजर अमित दहिया एक आतंकवादी के निकट पहुंचे और भीषण संघर्ष में उसे मार दिया। इसके पश्चात उन्होंने द्वितीय आतंकवादी को मारने के लिए अपने सैनिकों को सटीक FIRE SUPPORT प्रदान किया, जिससे किसी अतिरिक्त क्षति के द्वितीय आतंकवादी भी मारा गया।
मेजर अमित दहिया को उनके असाधारण साहस, वीरता एवं नेतृत्व गुणों के लिए 15 अगस्त 2022 को “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2021#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

Major Kunal Munnadir Gosavi मेजर कुनाल मुन्नादिर गोसावी: भारत माँ का सच्चा सपूत

shauryaadmin

कारगिल यु्द्ध 26 जून 1999 लांस नायक मुकेश कुमार

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 17 जून 1999 सूबेदार भंवर सिंह जैतावत

Chandra kishore

Leave a Comment