shauryasaga.com
Kargil storySena Medal

कारगिल युद्ध 17 जून 1999 सूबेदार भंवर सिंह जैतावत

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सूबेदार भंवर सिंह जैतावत
JC203567L
25-12-1951 – 17-06-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती धापकंवर हाडा
यूनिट – 1889 लाइट रेजिमेंट (कारगिल)
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
सूबेदार भंवर सिंह का जन्म 25 दिसंबर 1951 को राजस्थान के पाली जिले की सोजत तहसील के भैसाना गांव में श्री कुन्दन सिंह जैतावत (राठौड़) एवं श्रीमती मोहर कंवर सिसोदिया के परिवार में हुआ था। दसवीं तक शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात 27 अगस्त 1971 को वह भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 1889 लाइट रेजिमेंट में गनर के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में सेवाएं प्रदान करते हुए वह सूबेदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
“ऑपरेशन विजय” में, द्रास सेक्टर के हजारों फीट ऊंचे हिमाच्छादित पर्वतों पर, तोपखाने व स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित, सुदृढ़ बंकरों में मोर्चा लिए शत्रु को निष्कासित करने की कार्रवाई में इंफेंट्री बटालियन्स को FIRE SUPPORT प्रदान करने के लिए 1889 लाइट रेजिमेंट को तैनात किया गया था। सूबेदार भंवर सिंह अपनी तोप टुकड़ी के साथ शत्रु बंकरों पर प्रचंड गोला वृष्टि करते हुए कर्तव्य निर्वहन कर रहे थे।
15 जून 1999 को शत्रु तोप का एक गोला इनकी तोप टुकड़ी के अति निकट आकर गिरा। उस भयानक विस्फोट से सूबेदार भंवर सिंह व अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें श्रीनगर स्थित 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां 17 जून 1999 को वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil17June
#Kargil1889LightRegiment
#KargilRajasthan
#KargilPaliDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 26 मई 1999 डिप्टी कॉमंडेंट सुखबीर सिंह यादव

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 24 जून 1999 ग्रेनेडियर संजय सिंह चौहान

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 6 जुलाई 1999 लांस नायक दशरथ कुमार यादव

Chandra kishore

Leave a Comment