—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर रोहित शर्मा
IC46716X
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती निवेदिता
यूनिट – 8 जेएके एलआई (सियाचिन)
ऑपरेशन रक्षक
मेजर रोहित शर्मा पंजाब के जालंधर के निवासी थे और भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर लाइट इंफेंट्री रेजिमेंट की 8 बटालियन में सेवारत थे। वर्ष 1998 में, उनकी बटालियन को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर तैनात किया गया था।
17 जून 1998 को, गोपनीय सूत्रों से उन्हें अपने बटालियन मुख्यालय के निकट के गांव में तीन कट्टर आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही मेजर शर्मा ने त्वरित QRT (क्विक रिएक्शन टीम) को सक्रिय कर दिया और कुछ ही दूर तैनात घातक कमांडो प्लाटून को भी वहां आने का आदेश दिया।
मेजर रोहित शर्मा और उनके सैनिक संदिग्ध क्षेत्र में पहुंचे और वहां चारों ओर कड़ा घेरा लगा दिया। उन्होंने चतुराई से निकट के दो तल्ला घर पर भी अपने सैनिकों को तैनात किया। घेरा लग जाने के पश्चात, मेजर रोहित शर्मा ने सराहनीय साहस और नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत रूप से आक्रमणकारी दल का नेतृत्व किया और निशब्द लक्षित घर तक पहुंच गए।
घेरे जाने पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसके परिणामस्वरूप दोनों ओर से हुई फायरिंग के परिणामस्वरूप वहां भयानक मुठभेड़ आरंभ हो गई।
कुछ समय पश्चात मेजर रोहित शर्मा ने घर की खिड़की में कुछ गतिविधि देखी, जहां से आतंकवादी फायरिंग कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मेजर रोहित शर्मा रेंगते हुए आगे बढ़े और उस खिड़की से एक हथगोला भीतर फेंका। मेजर रोहित शर्मा का यह साहसिक प्रयास ऑपरेशन में टर्निंग पॉइंट सिद्ध हुआ।
दीर्घ समय तक चली फायरिंग के पश्चात, एक आतंकवादी ने घेरा तोड़ने का प्रयास किया। मेजर रोहित शर्मा ने त्वरित उस पर निकट से फायरिंग की। इस प्रक्रिया में मेजर रोहित शर्मा को भी गोलियां लगीं। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अंततः वीरगति को प्राप्त हुए। इस ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए थे।
मेजर रोहित शर्मा को उनके असाधारण साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_1998
#OpRakshak1998#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
previous post
next post

