shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र हवलदार मुबारिक अली

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार मुबारिक अली
शौर्य चक्र
यूनिट – 55 राष्ट्रीय राइफल्स
आतंकवाद विरोधी अभियान 2017
29/30 जुलाई 2017 की रात्रि को, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के तहाब क्षेत्र में आतंकवादियों की गतिविधियों से संबंधित इनपुट प्राप्त होने पर एक बटालियन स्तरीय घेरा और अन्वेषण अभियान आरंभ किया गया। रात्रि के 3:00 बजे संदिग्ध क्षेत्र को घेर लिया गया।
हवलदार मुबारिक अली QUICK REACTION TEAM के सदस्य थे। भोर में 5:15 बजे ऑपरेशन आरंभ किया गया। प्रातः 8:50 बजे, हवलदार मुबारिक अली ने दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि देखी, जब उन्होंने संदिग्धों को चुनौती दी तो संदिग्धों ने तत्क्षण प्रत्युत्तर में फायरिंग की।
प्रचंड फायरिंग में विशुद्ध साहस का परिचय देते हुए, हवलदार मुबारिक अली ने प्रत्युत्तर में प्रभावी ढंग से कार्रवाई की और एक आतंकवादी को वहीं पर ही ढेर कर दिया। द्वितीय आतंकवादी भागकर छिप गया और उसने आड़ लेकर उन पर फायरिंग आरंभ कर दी।
अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्णतः उपेक्षा करते हुए, वह उस आतंकवादी से प्रभावी ढंग से संघर्ष करते रहे। भयानक फायर में रेंग कर अपनी स्थिति परिवर्तित करने की प्रक्रिया में हवलदार अली को गोली लग गई तो भी, उन्होंने कर्तव्य से परे साहस प्रदर्शित करते हुए द्वितीय आतंकवादी को भी मार दिया।
हवलदार मुबारिक अली ने कर्तव्य से परे अनुकरणीय नेतृत्व और साहस का प्रदर्शन करते हुए दो कट्टर आतंकवादियों को मार दिया। उन्हें “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।

Related posts

शौर्य चक्र लांस नायक दिलबाग सिंह

Chandra kishore

शौर्य चक्र मेजर हरमीत सिंह सामरा

Chandra kishore

शौर्य चक्र हवलदार थंगजालेट

Chandra kishore

Leave a Comment