shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र ग्रेनेडियर रंजीत

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
ग्रेनेडियर रंजीत
2683379
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 2 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
ऑपरेशन रक्षक
आतंकवाद विरोधी अभियान
ग्रेनेडियर रंजीत का जन्म श्री हरि सिंह के घर में हुआ था। वह उत्तरप्रदेश के हापुड़ के निवासी थे और भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट की 2 बटालियन में सेवारत थे। वर्ष 1995 में वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।
ग्रेनेडियर रंजीत 2 ग्रेनेडियर्स की ‘डेल्टा’ कंपनी के त्वरित प्रत्याक्रमण दल के सदस्य थे। इस दल ने 22 जुलाई 1995 को जम्मू-कश्मीर में सोइबग गांव में उस घर को घेर लिया, जिसमें भाड़े के विदेशी आतंकवादी छिपे हुए थे। घर को घेरते ही आतंकवादियों को आत्म-समर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई। जब कोई प्रत्युत्तर महीं प्राप्त हुआ तो घर पर धावा बोलने का निर्णय लिया गया।
अपरान्ह के लगभग 12.15 बजे ग्रेनेडियर रंजीत स्वेच्छा से एक अन्य सहकर्मी ग्रेनेडियर्स सुरेंद्र सिंह के साथ मकान पर चढ़ाई करने के लिए स्वेच्छा से आगे आए। घर में पहुंचते ही भूतल पर कोई आतंकवादी नहीं पाया गया, अतः एक लघु सी सीढ़ी से चढ़कर प्रथम तल पर आक्रमण किया गया। आगे खड़े सहकर्मी सैनिक ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह प्रथम तल से विदेशी आतंकवादियों द्वारा की जा रही प्रचंड फायरिंग में घिर गए। वह सीढ़ियों के सब से ऊपरी छोर पर पहुंचे और दोनों विदेशी आतंकवादियों को मारने के पश्चात प्राणघातक रूप से घायल होने से वीरगति को प्राप्त हो गए।
ग्रेनेडियर रंजीत किसी प्रकार से नहीं हिचकिचाते हुए अपने सहकर्मी सैनिक की रक्षा के लिए दौड़ पड़े, किंतु इस मध्य वह अलमारी के पीछे से मोर्चा लिए हुए दो अन्य विदेशी आतंकवादियों की फायरिंग में अटक गए। प्रचंड फायरिंग से अभीत ग्रेनेडियर रंजीत उनके निकट पहुंचे और प्रथम विदेशी आतंकवादी को मार गिराते समय गर्दन और जांघ में गोली लगने से घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल होते हुए भी ग्रेनेडियर रंजीत ने द्वितीय विदेशी आतंकवादी को भी मार दिया। उसके पश्चात वे अपने साथी सैनिक के निकट गए और उसे अपनी पीठ पर लादकर सीढ़ियों से नीचे उतार लाए। तत्पश्चात अपने घातक आघातों के कारण घर के बाहर वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
इस प्रकार ग्रेनेडियर रणजीत ने अपने प्राणों को दांव पर लगाकर अपने सहकर्मियों की रक्षा करने में अनुकरणीय साहस और निःस्वार्थ कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। 15 अगस्त 1996 को उन्हें मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया था।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_1995#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र लांस नायक अनूप कुमार शर्मा

Chandra kishore

शौर्य चक्र पेटी ऑफिसर EM शुकदेव प्रसाद साहनी

Chandra kishore

शौर्य चक्र ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह मान

Chandra kishore

Leave a Comment