shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह मान

—— बलिदान दिवस ——
ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह मान
2681488
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 2 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह का जन्म श्री मान सिंह के घर में हुआ था। वह राजस्थान के झुंझुनूं जिले के निवासी थे और भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट की 2 बटालियन में सेवारत थे। वर्ष 1995 में वह अपनी बटालियन के साथ जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।
22 जुलाई 1995 को 2 ग्रेनेडियर्स बटालियन की ‘डेल्टा’ और ‘चार्ली’ कंपनियों को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के सोइबग गांव में अन्वेषण करने का कार्य सौंपा गया था। लगभग 11:50 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि भाड़े के विदेशी आतंकवादी इस गांव में एक घर में छिपे हुए हैं।
2 ग्रेनेडियर्स के ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह स्वेच्छा से सर्वप्रथम इस घर में प्रवेश करने के लिए आगे आए। जब वे घर के भीतर पहुंचे तो उन्होंने भूतल पर कोई आतंकवादी नहीं पाया। उसके पश्चात वे तीव्रगति से प्रथम तल की ओर बढ़े। वहां तक पहुंचने के लिए छोटी-छोटी सीड़ियां लगी हुई थीं। ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह मान तेजी से सीढ़ियों की ओर जाने लगे कि इतने में आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग कर दी।
किंतु वे रुके नहीं और प्रत्युत्तर में फायरिंग करते हुए आगे बढ़ते रहे। उन्होंने भाड़े के एक विदेशी आंतंकवादी को तत्क्षण मार दिया और गोलियों से गंभीर रूप से घायल होते हुए भी भाड़े के द्वितीय आतंकवादी के निकट पहुंचे और अपने घातक आघातों से बलिदान होने पूर्व उसे भी मार दिया।
इस प्रकार ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह मान ने आतंकवादियों की फायरिंग का सामना करते हुए असाधारण वीरता का परिचय देकर सर्वोच्च बलिदान दिया। 15 अगस्त 1996 को उन्हें मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया था।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_1995#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

बलिदान दिवस -नायक जिदान बागे शौर्य चक्र (मरणोपरांत)

shauryaadmin

हवलदार कुल बहादुर थापा शौर्य चक्र

shauryaadmin

लांस नायक भवन सिंह शौर्य चक्र (मरणोपरांत)

shauryaadmin

Leave a Comment