—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
OEM-II बोध राज
शौर्य चक्र
54 RCC, GREF
17 मई 2005 से 29 मई 2005 तक 359 रोड मेंटेनेंस प्लाटून केयर 54 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी (GREF) के OEM-II (Operator Excavating Machinery, ग्रेड-II) बोध राज को, शीत में हिम हटाने के लिए खारदुंगला टॉप (K-Top) में लेह-चालुंका रोड पर BD-80 डोजर पर तैनात किया गया था।
29 मई 2005 को, क्षेत्र की प्रतिकूल परिस्थितियों में, खारदुंगला टॉप और 41 किमी के मध्य हिमस्खलन प्रवृत्त क्षेत्र में हिम हटाते समय अपरान्ह लगभग 2:05 बजे हिमस्खलन हुआ और OEM बोध राज अपने डोजर सहित हिम में दब गए।
सौभाग्य से लगभग 40 मिनट तक हिम में, दबे रहते हुए भी, वह जीवित रह गए। ऐसी भयानक घटना के पश्चात भी, किसी प्रकार नहीं झिझकते हुए OEM बोध राज ने अनवरत हिम हटाने का कार्य किया।
OEM बोध राज ने हिमस्खलन प्रवृत्त क्षेत्र में हिम हटाने में असाधारण व अनुकरणीय साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उन्हें “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

