shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र गार्ड्समैन वजीर खान

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
गार्ड्समैन वजीर खान
13679223N
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 10 गार्ड्स रेजिमेंट
ऑपरेशन ब्लू स्टार
गार्ड्समैन वजीर खान पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा के निवासी थे और भारतीय सेना की ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स रेजिमेंट की 10 बटालियन में सेवारत थे।
वर्ष 1984 में पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद चरम पर पहुंच गया था। आतंकवादियों ने पवित्र स्वर्ण मंदिर परिसर पर अधिकार कर लिया था और अत्याधुनिक स्वचालित शस्त्रों से सुदृढ़ रक्षण कर उसे अपना मुख्यालय बना लिया था।
अंततः स्वर्ण मंदिर परिसर पर नियंत्रण स्थापित करने और परिसर को आतंकवादियों से मुक्त कराने के लिए 1 जून 1984 से 8 जून 1984 के मध्य भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ चलाया गया था। 10 गार्ड्स बटालियन भी ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ का भाग थी।
5/6 जून 1984 की रात्रि को ऑपरेशन ‘ब्लू स्टार’ में 10 गार्ड्स की ‘D’ कंपनी को एक महत्वपूर्ण भवन परिसर के एक भाग पर अधिकार करने का कार्य सौंपा गया था। यह परिसर अत्यंत ही सुदृढ़ रक्षित था और आतंकवादियों के अधिकार में था।
प्रथम तीन कक्षों को रिक्त करने के पश्चात, एक कक्ष से हो रही प्रचंड स्वचालित फायरिंग के कारण कंपनी की प्रगति मंद हो गई। कंपनी कमांडर ने पहले की और इस ऑपरेशन में अपने सैनिकों का नेतृत्व किया व घायल हो गए।
अपने कंपनी कमांडर के ठीक पीछे चल रहे गार्ड्समैन वजीर खान अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की घोर उपेक्षा करते हुए उस कक्ष की ओर दौड़े, जहां से फायर आ रहा था।
उन्होंने एक छिद्र से उस कक्ष हथगोला फेंक दिया और स्वचालित शस्त्र को शांत करने में सफल रहे। इस साहसिक एवं भयानक प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से गोलियां लगने से वह वहीं पर ही वीरगति को प्राप्त हो गए।
इस प्रकार गार्ड्समैन वजीर खान ने वीरता, अदम्य साहस, अद्भुत उपक्रम, उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया और सेना की सर्वोच्च परंपराओं के अनुरूप अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्हें मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#ऑपरेशनब्लूस्टार
#OpBluestar
#OpBlurStar6June
#OpBlueStar10Guards

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र ग्रेनेडियर सुरेंद्र सिंह मान

Chandra kishore

शौर्य चक्र नायक राम मेहर सिंह यादव

Chandra kishore

शौर्य चक्र मेजर रविंदर सिंह रावत

Chandra kishore

Leave a Comment