—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
गार्डसमैन अजेश एमए
15615322F
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 21 राष्ट्रीय राइफल्स/19 गार्ड्स रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
8 मार्च 2007 को गार्ड्समैन अजेश एमए जम्मू-कश्मीर में एक खोज अभियान के सदस्य थे। जिस समय कमांडिंग ऑफिसर की QUICK REACTION TEAM संदिग्ध क्षेत्र में आ रही थी, कमांडिंग ऑफिसर के साथी गार्ड्समैन अजेश एमए ने संदिग्ध घर को घेर लिया।
सांय के 4:31 बजे प्रचंड गोली वर्षा आरंभ हो गई। गार्ड्समैन अजेश एमए ने उत्कृष्ट युद्धकौशल का प्रदर्शन किया और संदिग्ध घर के निकट चले गए। भयानक गोली वर्षा में घिरे हुए अपने साथियों और कमांडिंग ऑफिसर के जीवन पर गंभीर संकट को अनुभूत करते हुए और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्णतः उपेक्षा करते हुए वह आतंकवादियों पर टूट पड़े और उन्हें अस्तव्यस्त कर दिया।
गंभीर रूप से घायल होते हुए भी इस वीर सैनिक ने एकाकी ही दो आतंकवादियों को मार दिया और वीरगति को प्राप्त हुए। गार्ड्समैन अजेश एमए ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दो विदेशी आतंकवादियों को मारकर अपने साथियों के जीवन की रक्षा की।
गार्ड्समैन अजेश एमए को उनके अदम्य साहस, प्रचंड वीरता एवं सौहार्द की भावना के लिए मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2007
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

