shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र लेफ्टिनेंट हरि सिंह बिष्ट

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लेफ्टिनेंट हरि सिंह बिष्ट
IC59276N
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 3/11 गोरखा राइफल्स
आतंकवाद विरोधी अभियान
लेफ्टिनेंट हरि सिंह बिष्ट लखनऊ के निवासी थे और भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट की 3 बटालियन में सेवारत थे। वर्ष 2000 में वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।
21 जुलाई 2000 को 3/11 गोरखा राइफल्स बटालियन के लेफ्टिनेंट हरि सिंह बिष्ट एक घातक प्लाटून की कमान नियंत्रित कर रहे थे, जिसे जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मानधार सेक्टर के मझियारी गांव में अन्वेषण और विनाश (SEARCH & DESTROY) अभियान का चलाने कार्य सौंपा गया था। संदिग्ध घरों के समूह के निकट पहुंचते समय, वे प्रचंड फायरिंग में घिर गए। लेफ्टिनेंट बिष्ट ने त्वरित समर्थन समूह तैनात किया और साहसपूर्वक आक्रमणकारी दल का नेतृत्व किया।
आगे बढ़ते समय, उन्होंने एक आतंकवादी को मार दिया और अन्य से संघर्ष करते रहे। भीषण फायरिंग में वह आतंकवादियों के शरणागार (HIDEOUT) की ओर बढ़े। आकस्मिक मक्के के खेतों से एक आतंकवादी निकला और पिका मशीन गन से अंधाधुंध फायरिंग कर लेफ्टिनेंट बिष्ट को गंभीर घायल कर दिया। अत्यधिक रक्त बहते हुए भी, लेफ्टिनेंट बिष्ट अपने सैनिकों को निर्देशित करते रहे व उस आतंकवादी पर आक्रमण कर तत्क्षण उसे मार दिया। किंतु, अपने घातक घावों से वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
आगे चलकर उजागर हुआ की इस मुठभेड़ में मार गए आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन का पीर पंजाल क्षेत्र का डिविजनल कमांडर अबु अहमद तुर्की और एरिया कमांडर अबू हमजा थे।
इस संपूर्ण कार्रवाई में लेफ्टिनेंट बिष्ट ने साहसिक नेतृत्व और अद्वितीय वीरता प्रदर्शित की। उन्हें मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2000#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

शौर्य चक्र मेजर रोहित शर्मा

Chandra kishore

लांस नायक भवन सिंह शौर्य चक्र (मरणोपरांत)

shauryaadmin

शौर्य चक्र हवलदार मुबारिक अली

Chandra kishore

Leave a Comment