shauryasaga.com
Shaurya chakra

शौर्य चक्र मेजर अखिल राज आर.वी.

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर अखिल राज आर.वी.
शौर्य चक्र
यूनिट – 55 राष्ट्रीय राइफल्स/ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
मेजर अखिल राज आर.वी. का जन्म श्री राजेंद्रन एस.एफ. एवं श्रीमती विजया कुमारी जे. के परिवार में हुआ। वह केरल के निवासी हैं। वर्ष 2017 में वह प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में 55 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न थे।
01 अगस्त 2017 को रात्रि के लगभग 02:00 बजे, मेजर अखिल राज आर.वी. को अपने विश्वस्त सूत्रों से पुलवामा जिले के हखरीपुर गांव के एक घर में लश्कर-ए-तैयबा के कट्टर आतंकवादी अबू दुजाना (श्रेणी ए++) और आरिफ नबी डार (श्रेणी ए) की उपस्थिति के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।
उच्चतम स्तर की सामरिक सूझबूझ प्रदर्शित करते हुए उन्होंने सावधानीपूर्वक ऑपरेशन की योजना निर्मित की तथा गुप्तता और अप्रत्याशित रूप से एक पूर्णतया सुरक्षित घेरा स्थापित किया। घिरते ही आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग आरंभ कर दी।
मेजर अखिल राज ने अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्ण रूप से उपेक्षा करते हुए, अपनी रॉकेट लांचर टुकड़ी को तैनात करने के लिए आतंकवादियों के प्रचंड फायर में टोह ली, तत्पश्चात निकट से हावी आतंकवादियों को नष्ट कर दिया, उन्होंने लक्षित घर में निर्मित की गई दरार में से रेंगते हुए, एक आतंकवादी को मारने के लिए विशुद्ध साहस और असाधारण रिफ्लेक्स फायरिंग कौशल प्रदर्शित किया।
निडरता और दृढ़ता का परिचय देते हुए द्वितीय आतंकवादी का ध्यान विचलित करने के लिए मेजर अखिल विचारपूर्वक आड़ से बाहर आए, जिससे उस आतंकवादी को किसी और दिशा से अन्य दल द्वारा मारा जा सके।
मेजर अखिल राज आर.वी. ने गहन फायरिंग में अनुकरणीय नेतृत्व, अदम्य साहस, निडरता और कर्तव्य से परे वीरता का परिचय दिया, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकवादी मारे गए। 26 जनवरी 2018 को उन्हें “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2017#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

Havaldar Vivek singh tomar हवलदार विवेक सिंह तोमर: एक वीर की अमर कहानी

shauryaadmin

शौर्य चक्र राइफलमैन केदार सिंह जुरेल

Chandra kishore

शौर्य चक्र (मरणोपरांत) मेजर विनय चौधरी

Chandra kishore

Leave a Comment